अपराध के खबरें

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के विकास कुमार ने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर संपूर्ण समस्तीपुर जिले का गौरव बढ़ा दिया है

संवाद 


कड़ी मेहनत से ऐसा कोई काम नहीं है जो मुश्किल है, जब किया इरादा पक्का। इस कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करते हुए समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के विकास कुमार ने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर संपूर्ण समस्तीपुर जिले का गौरव बढ़ा दिया है। मोरवा प्रखंड के केशो नारायणपुर पंचायत अंतर्गत खनुआ गांव निवासी सेना के जवान गजेंद्र झा एवं पत्नी विभा झा के उत्तर पुत्र विकास कुमार के 6 वर्ष की उम्र में ही अपनी विभा देवी का देहांत हो गया। सेना के जवान उमेश कुमार झा एवं उनकी पत्नी सीता देवी तथा दादी शांति देवी ने बड़े ही लाड प्यार से पाल पोस कर विकास कुमार को बड़ा किया। गांव के मध्य विद्यालय में नाइंथ के पढ़ाई पूरी करने के बाद विकास कुमार का चयन सैनिक स्कूल नालंदा में हो गया। सैनिक स्कूल से पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करने के बाद, विकास कुमार का चयन नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में हुआ है। सोमवार को मुंबई में सब लेफ्टिनेंट के पद पर, अपनी ज्वाइनिंग देकर विकास कुमार ने मोरवा प्रखंड सहित संपूर्ण समस्तीपुर जिले को गौरवान्वित कर दिया है। विकास कुमार अपनी इस उपलब्धि के लिए सारा श्रेय अपने माता-पिता, चाचा चाची, दादी के साथ अपने गुरुजनों तथा अपनी कड़ी मेहनत को दे रहा है। नौसेना में सर्वोच्च पद प्राप्त कर भारत माता की आजीवन सेवा करना , उसने अपना अंतिम और एकमात्र लक्ष्य बतलाया है। विधायक रणवीर साहू, पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद रामचंद्र सिंह निषाद वैद्यनाथ सहनी, चाचा उमेश कुमार झा, चाची सीता देवी, दीपक प्रकाश, राजेश कुमार झा, प्रमुख स्मिता शर्मा, अवधेश शर्मा, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार सिंह बाबा आदि ने बधाई देते हुए हर्ष प्रकट किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live