अपराध के खबरें

सावन में शुक्रवार को करें इस विशेष विधि से माता लक्ष्मी की पूजा

पंकज झा शास्त्री

सावन के महीने में जितना सोमवार का महत्व होता है उतना ही शुक्रवार का महत्व होता है, इस दिन अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी होने की प्रबलता होती है लेकिन सावन महीने में शुक्रवार के दिन अगर आप इलायची के ये टोटके चुपचाप अपनाते हैं तो आपकी लाभ मिलना संभव हो सकता है।
- शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इस दिन घर में सुगंधित वातावरण बनाना चाहिए, इसके लिए घर में गुगूल और धूप जलाएं।
- इलायची या चंदन के पानी से स्नान करना चाहिए। स्नान के दौरान शुक्र देव के मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का जाप करना चाहिए। एेसा करने से शुक्र ग्रह का दोष खत्म होता है।
- अगर आप दरिद्रता से परेशान हैं और उससे छुटकारा चाहते हैं तो अपने पर्स में पांच इलायची जरूर रखें।
- तमाम कोशिशों के बाद भी यदि कार्य में उन्नति नहीं मिल रही है तो एक इलायची को हरे रंग के कपड़े में बांध कर रात में तकिए के दाहिने तरफ रख कर सोए। दूसरे दिन सुबह इसे किसी मंदिर में रख आएं सकारात्मक संभावना बढ़ेगी।
सावन के शुक्रवार को शिव जी को धतुर और माता पार्वती को गुलाबी बिंदी अर्पण करे , स्थिती बेहतर हो सकती है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live