अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 4 सितंबर 2021( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन


04/09/2021, शनिवार।
भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, दक्षिण गोल:,
वर्षा ऋतु, उत्तरे काल:,

द्वादशी तिथि प्रा 06:34 तक,
उपरांत त्रयोदशी तिथि आरंभ।
पुष्य नक्षत्र दि 05:30 तक,
उपरांत अश्लेषा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:45, सूर्यास्त 06:15,
दिन का राहू काल - प्रा 05:43 से 07:18 तक, इसके बाद दि 01:35 से 03:09 तक, इसके बाद 04:43 से 06:17 तक।

आज - शनि त्रयोदशी तिथि व्रत,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
पैत्रिक संपत्ति का निपटारा आज संभव। मेहमानों के आगमन की संभावना के बीच विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें,लाभ होगा। आपके कुछ अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं।

वृषभ
नए अनुबंध होने की संभावना के बीच आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती हे। पैसो का लेन देन आज संभल कर करें, समय श्रेष्ठ है। जो भूमि आप ने क्रय करी हे आप को खूब फलने वाली है।

मिथुन
आपने कार्य के प्रति गंभीर होते हुए समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। ध्यान रखें अभी नहीं तो कभी नहीं।

कर्क
आज सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

 सिंह
दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा की संभावना है। जिस पर आप इतना भरोसा करते है, वही आज आपको नुकसान दे सकता है, सतर्क रहे।

 कन्या
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

 तुला 
कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, अत: सतर्क रहें।

 वृश्चिक
कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना की संभावना के बीच संभल कर रहें। योजनाए अधूरी रहेगी। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। आपके अपनों से धोखा मिल सकता है।

धनु
मनोरंजन की बजाय अपना ध्यान अपने कॅरियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। वाहन सुख संभव। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं।

मकर
अचानक यात्रा के योग के बीच मानसिकता को बदलें। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। व्यवहार को नम्र बनाएं। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

कुंभ
रुके कार्यों में गति आएगी। दूकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपडे के व्यापारी भारी लाभ कमा सकते हैं। लेन देन में सतर्क रहें। आज कोई आप के साथ विश्वासघात कर सकता है।

मीन
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि आप को उन्नति प्रदान करेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live