अपराध के खबरें

भाकपा माले पंचायत सम्मेलन में राजदेव प्रसाद सिंह चुने गए पंचायत सचिव



 15 सितंबर को मोतीपुर खैनी गोदाम पर प्रखंड सम्मेलन को तन मन धन से सफल सफल करें - ब्रह्मदेव
 बच्चा चोर, भीड़ हिंसा पर सख्ती बरतें प्रशासन- सुरेंद्र


 राजेश कुमार वर्मा/अब्दुल कादिर

ताजपुर /समस्तीपुर ( मिथिला हिन्दी न्यूज )। प्रखंड के ताजपुर पंचायत के मोतीपुर वार्ड-10 में भाकपा माले के पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता माले नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने की।पर्यवेक्षण भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।रवींद्र प्रसाद सिंह, विष्णु देव कुमार, कुशेश्वर शर्मा, मलित्तर राम,महेश्वर शर्मा, रामसेवक दास, बरेली सिंह, सुन्देश्वर शर्मा, दिनेश सिंह, अमर भगत सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। सम्मेलन में डीजे को पूर्णरूपेण प्रतिबंधित करने, भीड़ हिंसा, बच्चा चोर पर रोक लगाने की भी मांग प्रशासन से की गई। सम्मेलन में मोतीपुर वार्ड -10 में सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर खुशी प्रकट किया गया साथ हीकर्पूरीग्राम - ताजपुर - पातेपुर- महुआ - भगवानपुर ( हाजीपुर) रेल लाइन का रेल मंत्रालय द्वारा सर्वे कराए जाने पर खुशी व्यक्त किया गया। सम्मेलन के अंत में भाकपा माले के नए 7 सदस्य पंचायत कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें बासुदेव राय, संजय शर्मा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, शिवबालक केसरी, मो० अबूबकर, विजय कुमार 7 सदस्यीय ताजपुर पंचायत कमिटी के सदस्य चुने गए। सर्वसम्मति से राजदेव प्रसाद सिंह को अगले सत्र के लिए पंचायत सचिव चुना गया।वहीं नए पंचायत सचिव ने 15 सितंबर को मोतीपुर खैनी गोदाम पर आहूत भाकपा माले के प्रखंड सम्मेलन को तन मन धन से सफल बनाने की उपस्थित लोगों से अपील की।
मौके पर बतौर पर्यवेक्षक माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दरगह, रजबा, शंकर टाकीज, आधारपुर-ताजपुर लीक रोड पर जर्जर के कारण वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। सुशासन की प्रशासन इसे जल्द बनाए अन्यथा चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। प्रखंड में बिजली कंपनी द्वारा सभी जगह इंसुलेटेड वायर, पोल, ट्रांसफार्मर अपने तय समय सितंबर के अंत तक विजली विभाग कराये अन्यथा ताजपुर के सिरसिया ग्रीड का घेराव किया जाएगा। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live