अपराध के खबरें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को रोकने के लिए लोगों के बीच साबुन, मास्क व सेनेटाइजर का वितरण कर किया गया जागरूक

पप्पू कुमार पूर्वे 

कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को रोकने के लिए लोगों के बीच साबुन, मास्क व सेनेटाइजर का वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया।इस कड़ी में आज मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड में भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ ए पी सिंह ने लोगों के बीच मास्क, साबुन व सेनेटाइजर का वितरण किया। इस दौरान लोगों को अपने-अपने घरों में ही रहने की अपील की। बहुत जरूरी होने पर अगर घर से बाहर निकलते हैं तो लोग मास्क पहनकर निकलें। और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क, साबुन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया। लोगों के बीच जागरूकता फैलाते हुए कहा गया कि लाकडाउन में अपने-अपने घरों में रहेंगे तभी कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ सकेंगे। बेवजह घर से नहीं निकलने पर ही सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने लोगों को साबुन से हाथ धोने की विधि भी बताई। साथ ही लोगों के हाथों को सेनिटाइज भी किया गया। लोगों से बताया गया कि हाथ धोने के बाद ही जरूरत पड़ने पर अपने मुंह, नाक, आंख व कान को छुएं। अगर जरूरत नहीं हो तो फेस को मत छुएं। हाथ धोने के बाद ही खाना खाएं या फिर खाने वाली कोई चीज को मुंह में लें।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live