अपराध के खबरें

रजौली में राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का किया भव्य स्वागत

आलोक वर्मा 

रजौली (नवादा): रजौली में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी का रांची से लौटने के क्रम में रजौली बाईपास में राजद कार्यकर्ताओं ने फूल- मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को सादर प्रणाम किया और बधाई दिया। उन्होंने कहा आप लोगों ने गरीब गुरबा की हक की लड़ाई के लिए सदैव खड़ा रहे मैं आप लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगा। और आने वाले 2020 की विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी आप लोग लग जाएं। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता बालेश्वर प्रसाद यादव , मुकेश यादव ,पिंटू चौधरी , पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव , साबिर अंसारी ,रजौली प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र प्रसाद यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live