अपराध के खबरें

अविनाश चंद्र बने दलसिंहसराय रालोसपा युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष

तुफैल अहमद (दलसिंहसराय) 

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय) -  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के दलसिंहसराय प्रखंड अध्यक्ष अमरकान्त कुशवाहा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान सह पार्टी विस्तार कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड के मोख्तियारपुर सलखन्नीग्राम से की गई। इस दौरान श्री कुशवाहा के द्वारा रालोसपा के प्रवक्ता अविनाश चन्द्र को दलसिंहसराय युवा प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष एवं लालबाबू महतो को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही वीरेन्द्र कुशवाहा, चंद्रदीप महतो,बसंत दास,दिनेश दास, महेश राय,रामप्रसाद महतो, नागेन्द्र कुमार सहित दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पार्टी के नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष रामसागर महतो ओमप्रकाश पोद्दार, रविन्द्र महतो सहित पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live