अपराध के खबरें

18 अप्रैल राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

18/04/2021,रविवार।
चैत्र मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण,उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु,दक्षिणे काल:,

षष्ठी तिथि संध्या 06:02 तक,
उपरांत सप्तमी तिथि आरंभ।
आर्द्रा नक्षत्र रा 12:54 तक,
उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:38,सूर्यास्त 06:22,

आज - चैती सूर्य षष्ठी व्रत के संध्या अर्ग दान, बेलनौती,गज पूजा।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

मेष
अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

  वृषभ 
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए बृहस्पतिदेव की पूजा करें।

 मिथुन
शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

कर्क 
अचानक लाभ के अवसर हाथ में आने से व्यवसाय में उन्नति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

 सिंह 
न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा ।विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

 कन्या
आज स्वविवेक से निर्णय लें। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

  तुला 
व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। संतान की चिंता रहेगी। वाहन सुख मिलेगा।

 वृश्चिक
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा।

धनु 
अपनी गलतियों से परेशानी में फंस सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें।

मकर 
व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी।

 कुंभ 
संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती हैं।तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी।

 मीन 
जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live