अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 7 जून 2021 ( सोमवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

07/06/2021, सोमवार।
ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

द्वादशी तिथि दि 09:28 तक,
उपरांत त्रयोदशी तिथि आरंभ।
भरणी नक्षत्र अहोरात्र।
चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:13, सूर्यास्त 06:47,
दिन का राहू काल - दि 06:54 से 08:36 तक, इसके बाद दि 03:24 से 05:06 तक।

आज - प्रदोष त्रयोदशी व्रत,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहे। व्यर्थ सोचना बंद करें। चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा।

 वृषभ 
पड़ोसियों से आज विवाद के बीच स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। वाहन सुख संभव। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिलने की संभावना के बीच लोगों से संपर्क बढेगा।

 मिथुन
कार्यस्थल में खुशनुमा माहौल के बीच समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी।

कर्क
अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण हुए विवाद के कारण आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें।

 सिंह 
व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।

 कन्या 
धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मामूली बात पर विवाद के बीच कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

 तुला 
कार्यस्थल पर आ रही समस्या से बचाव के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

 वृश्चिक 
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव करें। साथ ही एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा।

धनु 
आज ग्रह अनुकूल होने के चलते कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

 मकर
स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के अलावा कई लोगों का हाथ भी है।

 कुंभ
आज किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेगे।। नया व्यापार शुरू हो पाएगा। कानूनी अडचनें आ सकती है।

 मीन 
कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात बदलाव का कारण बन सकती है। ध्यान रहे जीवन बहुत छोटा है, और इसे बेकार की चीजों में बर्बाद न करें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live