अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 29अगस्त 2021( रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

29/08/2021, रविवार।
भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतू, उत्तर काल:,

सप्तमि तिथि रा 10:17 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ।
कृतिका नक्षत्र अहोरात्र।
चन्द्रमा मेष राशि में दि 11:01 तक, उपरांत वृष राशि में।
सूर्योदय 05:41, सूर्यास्त 06:19,
दिन का राहू काल - दि 10:26 से 01:37 तक।

आज - शीतला सप्तमी, रवि व्रत।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा। झुकना आपको पसंद नहीं है, अत: उचित है कि आप कोई गलती न करें।

 वृषभ
अपने कॅरियर को लेकर आप ईमानदार रहें, तभी तरक्की सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

 मिथुन
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल होगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा।स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सोच विचार कर व्यापार करे अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

 कर्क
अपने हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें।

सिंह
कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ की संभावना के बीच कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद संभव। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से कई काम बन जाएंगे।

 कन्या 
मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। मनमानी न करें अपने से बड़ों की बात व सलाह को ध्यान से सुनें। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है।

तुला
आज यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। आज किसी से भी विवाद न करें साथ ही अपने अधिकारों के गलत प्रयोग से भी बचें। कुबुद्धि से हानि संभव है।

 वृश्चिक
प्रोफेशन में परिवर्तन की चाहत के बीच उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। तनाव और चिंता हावी रहने के बीच व्यय वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे।

धनु
अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मकर
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। परिवार में पूछ परख कम होगी। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा।पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। मेहनत अधिक होगी।

 कुंभ
आज का दिन महत्वपूर्ण है। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नए लोगों से जरा सम्भल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है।

 मीन
दिन की शुरुआत में आलस महसूस करेंगे। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। संतों का सानिध्य मिलेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live