अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 20 सितंबर 2021( सोमवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

20/09/2021, सोमवार।
भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार आश्विन मास)
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा/शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

पुर्णिमा तिथि रा 04:57 तक,
उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ।
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रा 04:49 तक, उपरांत उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कुंभ राशि में रा 10:43 तक, उपरांत मीन राशि में।
सूर्योदय 05:57, सूर्यास्त 06:03,
दिन का राहू काल - दि 07:27 से 08:59 तक, इसके बाद दि 03:03 से 04:34 तक।

आज - भाद्रीपुर्णिमा, स्नान दान, अगस्त्याअर्गदान, पितरपक्ष आरंभ।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

वृषभ
शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा। विवाद न करें। भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

मिथुन
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता हे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

कर्क
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

 सिंह
रुका हुआ धन मिलने कि संभावना है। यात्रा से लाभ होगा। जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें। सन्तान से मतभेद होगा।

 कन्या
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा।

 तुला
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार के विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।

वृश्चिक
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। परिवारिक कार्यकर्मों में भागदौड़ अधिक होगी।

 धनु
परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। संतान सुख मिलेगा। अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। माता पिता से अनबन संभव है।

मकर
दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रियजन को मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है।

 कुंभ
परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा, प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

 मीन
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live