अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 1 नवम्‍बर 2021( सोमवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

01/11/2021, सोमवार।
कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, दक्षिण गोल:,
शरद ऋतु, उत्तरे काल:,
एकादशी तिथि दि 09:42 तक,
उपरान्त द्वादशी तिथि आरंभ।
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दि 10:26 तक, उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा सिंह राशि में दि 04:21 तक, उपरांत कन्या राशि में।
सूर्योदय 06:29, सूर्यास्त 05:31,
दिन का राहू काल - दि 07:51 से 09:14 तक, इसके बाद दि 02:46 से 04:09 तक।

आज - रम्भा एकादशी,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष :
 नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। अच्छा होगा कि खाली समय का सदुपयोग करें। घर में परिजनों के साथ सानिध्य बैठाने की चेष्ठा करें।  
  
बृषभ : 
किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकर्षण बढ़ेगा। नकारात्मक व तामसिक विचारों पर नियंत्रण करें। कुछ सतकर्म व सामाजिक क्रिया-कलापों के बारे में मन को केन्द्रित करें।

मिथुन : 
नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

कर्क : 
कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।  
          
सिंह :
 अपनी क्षमता अनुसार लोक कल्याण के बारे में सोचे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। ईश्वरीय आस्था में मन को केन्द्रित करें। 
            
कन्या : 
जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। अपनी रचनात्मक क्षमताओं को उजागर करने का यही सही समय है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।           

तुला :
दामपत्य व पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बनने दें। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है।
                    
वृश्चिक:
असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।
               
धनु: 
दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

मकर : 
कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कुछ लक्ष्यहीन जैसी दिनचर्या बीतने से मन उदासीन होगा।

कुंभ: 
पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।  
              
मीन: 
परिजनों के सुख-दुख की चिन्ता मन पर प्रभावी होगी। घर में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अच्छे विचारों में मन केन्द्रित होगा। वर्तमान कठिन समय में परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live