अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 28 अक्टूबर 2021( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

28/10/2021, गुरूवार।
कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, दक्षिण गोल:,
शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

सप्तमि तिथि दि 08:29 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र प्रा 06:49तक,
उपरांत पुष्य नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:27, सूर्यास्त 05:33 तक।
दिन का राहू काल - दि 02:49 से 05:35 तक।

आज - अहोई अष्टमी व्रत, चंद्रोदय व्यापिनी, कालाष्टमी।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष- 
दूसरों की खातिर अपनी खुशियों की अनदेखी करेंगे। महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए लचीला रुख अपनाना होगा। समय पक्ष का है। समस्याएं दूर होंगी।

वृष: 
राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ेगा। धन लाभ के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन: 
पारिवारिक जनों के मध्य सुखद समय गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। वाणी की सौम्यता बनाये रखें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नए अनुबंध मिलेंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

कर्क:-
 काम के संबंध में आश्वासन मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अटके कार्य परिजनों के सहयोग से पूरे होंगे। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे।

सिंह:-
 युवाओं को वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने से प्रसंनता होगी। विवादास्पद मामले तूल पकड़ सकते हैं। निजी संबंधों में निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।

कन्या:-
 नए सौदे से मुनाफा होगा। अटके काम पूरे होंगे। संबंध सुधारने के लिए पहल करेंगे। जिसे चाहते हैं उसे मन की बात कह देने से नजदीकियां बढ़ेंगी। परीक्षा में सफलता मिलेगी।

तुला:- 
साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है. कारोबारी विस्तार का मन बनेगा।

वृश्चिक:-
 सेहत में सुधार से राहत मिलेगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे। घरेलू विवाद से तनाव बढ़ेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

धनु:- 
जरुरत से अधिक खर्च ना करे, हालात पर काबू पा लेंगे। कार्यक्षेत्र की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कड़े संघर्ष से गुजरना पड़ेगा। बड़ों की सलाह मानें।

मकर:-
आकस्मिक यात्रा होगी। खर्च में धन को बर्बाद न करें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ेंगी। काम की धीमी गति से परेशान रहेंगे। दाम्पत्य सुख मिलेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

कुंभ:-
बुद्धिजीवियों को सफलता मिलेगी। व्यवस्था में सुधार कर लेंगे। करीबी की भावनाओं पर ध्यान दें। बातचीत से उलझे मामले सुलझा लेंगे। धार्मिक यात्रा होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन:-
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। सतर्क रहें, हानि का भय है। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। विरोधी परेशान करेंगे। कामकाज की अधिकता रहेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live