अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 31 अक्टूबर 2021( रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

31/10/2021,रविवार।
कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, दक्षिण गोल:,
शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

दशमी तिथि दि 10:09 तक,
उपरांत एकादशी तिथि आरंभ।
मघा नक्षत्र दि 10:17 बजे तक, उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा सिंह राशि अहोरात्र।
सूर्योदय 06:28, सूर्यास्त 05:28 तक।
दिन का राहु काल - दि10:38 से 01:24 तक।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
आप के अच्छे स्वभाव के कारण लोग आप की मदद करेंगे। आर्थिक मामलों में सफ़लता मिलेगी। धर्म कर्म में समय बीतेगा। संतान के विवाह और पढ़ाई से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।

 वृषभ
विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए ग़लत मार्ग पर जाने से बचें, बुरी आदतों के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ संबंधित चिंता बनी रहेगी।

 मिथुन
आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रहेगी पिता के साथ संबंध मधुर होंगे,जीवनसाथी के साथ यात्रा सम्भव है। संतान के क्रियाकलापों से नाराज़ रहेंगे।

 कर्क
वाहन पर खर्च की संभावना के बीच यात्रा के योग बनेंगे, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा। किसी अजनबी की सहायता करनी पड़ेगी। बाहरी लोगों के दख़ल से कार्य बिगड़ सकता है।

सिंह
पारिवारिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज़मीन जायदाद से संबंधित कार्य सफल रहेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। किसी की कमी निकालना बंद करें।

 कन्या
समाज में आप के किए कार्यों की प्रशंसा होगी। वाहन सुख संभव, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। पिता के साथ आवश्यक मुद्धों पर चर्चा होगी।

 तुला 
व्यवसायिक यात्रा के योग के बीच आर्थिक लाभ सम्भव है। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा। संतान के अनुकूल व्यवहार से खुश होंगे, वाहन सुख मिलेगा। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।

 वृश्चिक
व्यापार मध्यम रहेगा। किसी ज़रूरी दस्तावेज़ के न मिलने से चिंता बढ़ेगी। पेट से जुड़े रोगों से पीड़ित रहेंगे। माता पिता के फ़ैसले से नाखुश रहेंगे।

 धनु
आजीविका से संबंधित समस्या का समाधान होगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवन साथी के व्यवहार से नाराज़ रहेंगे।

मकर
उन्नति के कई नए रास्ते सामने आएंगे, आर्थिक लाभ होगा। अपनों के व्यवहार से नाखुशी के बीच वाहन सुख सम्भव है। ज़िद्दी व्यवहार के चलते तनाव में रहेंगे।

कुंभ
समाज में ख्याति प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग में सफलता के बीच व्यापार विस्तार के योग बन रहें हैं। साज सज्जा पर खर्च होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय कमजोर है।

मीन
परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। किसी को समझने में जल्दबाज़ी न करें, पिता से संबंध मधुर होंगे, यात्रा होगी। दूसरों पर बहुत जल्दी विश्वास न करें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live