अपराध के खबरें

रक्तदान कर निरन्तर लोगों की जान बचा रहा अयाची नगर युवा संगठन

पप्पू कुमार पूर्वे 

मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत अयाची नगर युवा संगठन सरिसब-पाही अपने कार्यों को लेकर चर्चा में रहा है। टीम के द्वारा कई तरह के समाजहित में सराहनीय कार्य किया जाता आ रहा है। इस बीच में ब्लड डोनेशन के मामले में संगठन ने कई महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समय रहते कईयो की जानें बची है।

20 वर्षीय पूनम कुमारी जिसके शरीर में मात्र 2.8Gm हेमोग्लोबिन थी। परिवार तरफ से कोई भी डोनेट करने वाला नही था। शरीर में काफी कम ब्लड रहने के कारण स्थिति चिंताजनक थी। उसे रक्त उपलब्ध करबा कर संस्था ने उसे जीवनदान दिया। वहीं सरिसब-पाही के एक महिला का ऑपरेशन कई दिनों से रुका हुआ था। लाख प्रयास के बाद परिजन को ब्लड उपलब्ध नही हो पा रहा था। ऑपरेशन अत्यन्त जरूरी था। वहीं 60 वर्षीय प्रेम पासवान जो कैंसर पीड़ित है। उन्हें भी ब्लड की जरूरत थी। लेकिन कहीं से कोई इंतजाम नही हो पा रहा था। सभी मरीज के परिजन बहुत परेशान थे। कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। अन्ततः परिजनों ने विकट परिस्थिति में अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल से संपर्क किया। तदुपरांत विक्की मंडल ने स्थिति को देखते हुए तीनों मरीज के लिए अपने संस्था के तरफ से ब्लड उपलब्ध करवाया। मरीज के परिजनों को तत्काल जान में जान आयी और इलाज आसान हो सका।

मौके पर संगठन के संस्थापक बताते हैं रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है। युवाओं को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि ब्लड बैंक में ब्लड भरा रहे। रक्तदान के लिए धन की जरूरत नहीं है, एक बड़े दिल और साहस की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से बहुत सारी बीमारियां भी शरीर से दूर रहती है। युवा वर्ग को नियमित समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live