अपराध के खबरें

बिहार में सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाला स्टेशन बना पटना जंक्शन, जानें आपका स्टेशन कितने नंबर पर है

अनूप नारायण सिंह 


मिथिला हिन्दी न्यूज :- पूर्व मध्य रेल के अधिक राजस्व वाले टॉप 30 स्टेशनों की सूची में सहरसा फिर से 13वें स्थान पर काबिज है। टॉप यानी पहले स्थान पर फिर से पटना जंक्शन काबिज है। दूसरे स्थान पर फिर से दानापुर, तीसरे पर मुजफ्फरपुर, चौथे पर दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) और पांचवें पर दरभंगा जंक्शन है।पिछली सूची में 12 वें स्थान पर रहने वाला गया स्टेशन इस बार छह नंबर छलांग लगाते छठे स्थान पर पहुंच गया है। समस्तीपुर जंक्शन की रैंकिंग में इस बार सुधार हुआ है। नौ से घटकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं धनबाद एक नंबर आगे आठवें स्थान पर पहुंच गया है। पटना जिले का राजेंद्रनगर टर्मिनल एक पायदान नीचे लुढ़क नौवें स्थान पर पहुंच गया है।पटना का ही सातवें स्थान पर रहने वाला पाटलिपुत्र स्टेशन इस बार 14 वें स्थान पर है। ग्यारह पर रहने वाला बक्सर इस बार दसवें और आरा ग्यारहवें स्थान पर है। सहरसा से नीचे रहने वाला बरौनी एक पायदान आगे 12 वें नंबर पर पहुंच गया है। टॉप 30 के सबसे निचले पायदान पर अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन का नाम है।बता दें कि आरक्षित और अनारक्षित टिकट बिक्री से एक अप्रैल से 30 सितंबर 2021 तक पांच माह में मिले राजस्व को आधार बनाते टॉप 30 स्टेशनों की सूची रेलवे ने जारी की है। राजेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा मांगे गए आरटीआई के जवाब में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के डिप्टी सीसीएम यात्री सुविधा ने अधिक राजस्व वाले टॉप 30 स्टेशनों की सूची उपलब्ध कराई है।सबसे अधिक राजस्व हासिल करने की सूची में टॉप पर जंक्शन पटना का एक अप्रैल से 30 सितंबर 2021 तक प्राप्त राजस्व 202 करोड़ 45 लाख 52 हजार 962 रुपए रहा। टॉप 30 में सबसे नीचे स्थान वाले अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से सात करोड़ 24 लाख 4 हजार 237 रुपए राजस्व मिले। दानापुर जंक्शन से 108 करोड़ 75 लाख 65 हजार 200, मुजफ्फरपुर से 84 करोड़ 99 लाख 78 हजार 368, दीनदयाल उपाध्याय से 68 करोड़ 26 लाख 19 हजार 40 और दरभंगा से 57 करोड़ 78 लाख 4 हजार 782 रुपए राजस्व मिले।गया से 56 करोड़ 22 लाख 48 हजार 738, समस्तीपुर से 45 करोड़ 39 लाख 78 हजार 948, धनबाद से 44 करोड़ 89 लाख 95 हजार 390, राजेंद्रनगर टर्मिनल से 43 करोड़ 45 लाख 78 हजार 112, बक्सर से 33 करोड़ 23 लाख 91 हजार 968, आरा से 28 करोड़ 89 लाख 60 हजार 441, बरौनी से 26 करोड़ 85 लाख एक हजार 155, पाटलिपुत्र से 23 करोड़ 41 लाख 90 हजार 744, हाजीपुर से 20 करोड़ 47 लाख 67 हजार 656, कोडरमा से 14 करोड़ 50 लाख 703, डेहरी ऑन सोन से 13 करोड़ 97 लाख 27 हजार 507, कियूल से 13 करोड़ 68 लाख 15 हजार 142, बापूधाम मोतिहारी से 12 करोड़ 45 लाख 93 हजार 768, सासाराम से 11 करोड़ 1 लाख 29 हजार 320, मधुबनी से 10 करोड़ 68 लाख 21 हजार 444 रुपए राजस्व मिले।खगड़िया से 10 करोड़ 48 लाख 17 हजार 414, सोनपुर से 9 करोड़ 83 लाख 92 हजार 473, बेतिया से 9 करोड़ 72 लाख 10 हजार 894, जयनगर से 8 करोड़ 73 लाख दो हजार 659, बेगूसराय से 8 करोड़ 9 लाख 99 हजार 517, रक्सौल से 7 करोड़ 77 लाख 95 हजार 576, बगहा से 7 करोड़ 65 लाख 97 हजार 69 और सकरी से 7 करोड़ 39 लाख 66 हजार 268 रुपए राजस्व प्राप्त हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live