अपराध के खबरें

छठ पूजा को लेकर जरूरतमंद परिवार के बीच माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन ने पूजन सामग्री का किया वितरण

पप्पू कुमार पूर्वे 

छठ पर्व को लेकर माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा जयनगर शहर में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित की गयी।
माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन परिसर में छठ पर्व में उपयोग होने वाले नारियल, फल, अगरबत्ती, सलाई, साड़ी व कलसूप वितरण समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि संस्था अपने दायित्वों को निभाते हुए छठव्रतियों के बीच अर्घ्य वितरण किया है। उन्होंने बताया कि संस्था आगे भी गरीब बच्चों के बीच कपड़ा बांटने का फैसला लिया।

इस मौके पर करीब 50 छठव्रतियों के बीच सामान वितरण किया गया।

इस मौके पर संस्था के डॉ० सुनील कुमार राउत, मनोज सिंह, उपेंद्र नायक, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र महतो, सियाराम महतो, संजय महतो, हरेराम चौधरी, रोहन रंजन सिंह, गौरव सिन्हा, संतोष शर्मा, लक्षमण यादव, सुमित कुमार एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live