अपराध के खबरें

बिहार के हर मंदिर को देना होगा चार प्रतिशत टैक्‍स, सार्वजनिक देवस्‍थलों के निबंधन के लिए चलेगा अभियान

संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- एक बड़ी खबर आ रही है धर्म से जुड़ा हुआ बिहार के सभी सार्वजनिक मंदिरों के निबंधन के लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के एक बड़अ अभियान चला रहा है। जो कि 1 दिसंबर से इसे तेज किया जाएगा। अगर आपके आसपास कोई सार्वजनिक मंदिर है तो उसके बारे में बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड को उपस्थित होकर या नहीं तो डाक के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। मंदिरों के लिए सूचना के साथ संबंधित कागजात भी मुहैया कराना होगा। बोर्ड उक्त कागजातों की जांच कर उसका निबंधन करेगा। कुछ बड़े मंदिर निबंधन के बावजूद नियमित बोर्ड को टैक्स नहीं दे रहे हैं। पूर्व में निबंधित मंदिरों की जमीन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारियों को विधि मंत्रालय की ओर से पत्र लिखा गया है। अब तक मात्र भोजपुर के लिए जिलाधिकारी ने कुछ मंदिरों की जमीन के बारे में जानकारी मुहैया कराई है। अन्य जिलों के डीएम को भी निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द मंदिरों की जमीन के बारे में जानकारी मुहैया कराएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live