अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 12 दिसंबर 2021(रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

12/12/2021, रविवार।
अग्रहायण मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, दक्षिण गोल:,
हेमन्त ऋतु, पूर्वे काल:,

नवमी तिथि रा 12:32 तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रा 04:13 तक, उपरांत रेवती नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:48, सूर्यास्त 05:12,
दिन का राहू काल - दि 10:42 से 01:18 तक।

आज -महानंदा नवमी व्रत, देवीपूजनन विष्णुलोकप्राप्ति:, दग्धतिथिमान रा 12:32 ऊपरि उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
1. मेष - 
आज राशि स्वामी मंगल सूर्य के साथ अष्टम व व चन्द्र का द्वादश गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है।उड़द का दान करें। व्यवसाय में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष -
राशि स्वामी शुक्र धनु व एकादश चन्द्रमा शुभ हैं। धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र आपसे वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग व आईटी जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन - 
चन्द्रमा का दशम गोचर मंगलमय है। फ़िल्म व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क-
चन्द्रमा का नवम व गुरु का अष्टम गोचर जॉब के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्यों के लिए अनुकूल समय है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह -
व्यवसाय में चन्द्र के अष्टम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग सेवा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या - 
व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब में लाभ देगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला -
राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक - 
राशि स्वामी मंगल व बुध सूर्य के साथ इसी राशि में हैं। आज चन्द्रमा इसी राशि से पँचम में है। पँचम शिक्षा व संतान के लिए शुभ है। कफ जनित विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

9. धनु -
आज गुरु का तृतीय व शनि का द्वितीय व इसी के साथ सूर्य का एकादश राशि मे गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

10. मकर - 
गुरु इस राशि से द्वितीय व तृतीय चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ - 
राशि स्वामी शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। चन्द्रमा का द्वितीय गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। तिल का दान करें।

12. मीन -
चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। दशम शुक्र व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ बहुत बेहतर रहेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
G Pay Apk said…
thanks for this details guys.

live