अपराध के खबरें

विधानमंडल में आया दरभंगा को बिहार की उप राजधानी बनाने का प्रस्ताव, ध्वनिमत से हुआ अस्वीकृत

संवाद 

बिहार के विधानमंडल शीतकालीन सत्र में मिथिलांचल के कहे जाने वाले राजधानी दरंभगा को उप राजधानी बनाने का प्रस्‍ताव विधानमंडल में पेश किया गया।  कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेम चंद्र मिश्र ने सदन में गैर सरकारी संकल्प के जरिए सरकार से दरंभगा को उप राजधानी बनाने की मांग की। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से प्रेमचंद्र मिश्र ने अतिरिक्त समय की मांग करते हुए दरभंगा की तमाम उपलब्ध्यिां गिनाईं। उन्होंने कहा कि हर दृष्टिकोण से दरभंगा शहर बिहार की उप राजधानी बनने की पात्रता रखता है। ऐसी स्थिति में सरकार दरभंगा को राजधानी बनाने का ऐलान करे। इससे मिथिलांचल के विकास को नई-दिशा मिलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने सदन को बताया कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने गैर सरकारी संकल्प वापस लेने का आग्रह किया, लेकिन मिश्र अपनी बातों पर अड़ गए। ऐसे में अवधेश नारायण सिंह ने ध्वनि मत से प्रेमचंद्र मिश्र के प्रस्ताव गिरने का ऐलान कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live