अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 25 फरवरी 2022(शुक्रवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

25/02/2022, शुक्रवार।
फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत् 1943,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, दक्षिणे काल:,

नवमी तिथि दि 11:05 तक,
उपरान्त दशमी तिथि आरम्भ।
ज्येष्ठा नक्षत्र दि 10:33 तक,
उपरान्त मूल नक्षत्र आरम्भ।
योग वज्र द 40 प 44,
करण गर द 11 प 56,
चंद्रमा वृश्चिक राशि में दि 10:33 तक, उपरान्त धनु राशि में।
सूर्योदय 06:19, सूर्यास्त 05:41 तक।
दिन का राहु काल -दि 09:10 से 12:00 तक।

आज -अन्वष्टका, वधूप्रवेश:, अग्निवास:, अमृतयोग: दि 11:05 यावत् तत: पूर्व -उत्तरयात्रा दि 11:05 ऊपरि, भद्रा 38।58 ऊपरि,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। भवन सुख में विस्तार हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा। यात्रा के योग हैं।

वृष
- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। मेहनत अधिक रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। आलस्य की अधिकता रहेगी। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य हो सकते हैं। शुभ समाचार म‍िलेगा।

मिथुन
- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे। रहन-सहन में असहज रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क
- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। कारोबार के विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

सिंह
- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। अनावश्‍यक तनाव ना लें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कन्या
- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। कारोबार पर पूरा ध्यान दें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के योग हैं।

तुला
- वाणी में मधुरता रहेगी। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान हो सकता है। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी।

वृश्चिक
- नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पिता का साथ मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। अनावश्‍यक भागदौड़ रहेगी।

धनु
- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी। संयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। व‍िवादों से बचकर रहें।

मकर
- बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। पर‍िवार में साथ यात्रा पर जाने के योग हैं।

कुंभ
- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता से धन मिल सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। परिवार में अनावश्‍यक तनाव हो सकता है।

मीन 
- सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। धन के सृजन को लेकर कुछ द‍िक्‍कतें हो सकती हैं। मनवांछित परिणाम मिल सकते हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live