अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 27 फरवरी 2022(रविवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

27/02/2022, रविवार।
फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत् 1943,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, दक्षिणे काल:,

एकादशी तिथि प्रा 06:22 तक,
उपरान्त द्वादशी तिथि आरम्भ।
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र दि 07:14 तक,
उपरान्त उत्तराषाढ़ नक्षत्र आरम्भ।
योग व्यतिपात् द 25 प 23,
कारण बालव द 00 प 11,
चंद्रमा धनु राशि में दि 01:06 तक, उपरान्त मकर राशि में।
सूर्योदय 06:18, सूर्यास्त 05:42,
दिन का राहु काल - दि 10:36 से 01:27 तक।

आज -विजया एकादशी व्रत, द्वादशी 54।32 रा 04:06, उत्तराषाढ़ 56।17 रा 04:48,
शिववास:, अग्निवास: प्रा 06:22 यावत्।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धार्म‍िक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। खर्चों की अध‍िकता से परेशान रहेंगे।

वृष
मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है।

मिथुन
स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। तनाव से बचकर रहें। मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।

कर्क
 मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार के लिए प्रयास करें। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी को अभी स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

सिंह
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। संयत रहें। परिवार में शान्ति रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन में च‍िंता बढ़ सकती हैं।

कन्या
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। आय में वृद्धि भी होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। संचित धन में कमी आएगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। म‍ि‍त्रों के सहयोग म‍िलेगा।

तुला
शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों में आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। संपत्‍त‍ि से आय के साधन बनेंगे।

वृश्चिक
वाणी में मधुरता रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। यात्रा का साथ मिलेगा। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी।

धनु
मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मेहनत अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। मन में सकारात्मकता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता से धन की प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं।

मकर
मन अशान्त हो सकता है। आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

कुंभ
 आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लंबे समय से चले आ रहे व‍िवाद से मुक्‍त‍ि म‍िलने के योग हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा।

मीन
 संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। खर्चों में वृद्धि भी होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live