अपराध के खबरें

धूमधाम से मनाया जाएगा त्रिदिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह :- प्रो० शितलाम्बर झा

पप्पू कुमार पूर्वे 
प्रो० शीतलाम्बर झा महासचिव, मैथिल समाज रहिका ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह दिनांक 13,14 एवं 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसमे नामचीन कवि, विद्वान, कलाकार एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। कई लोगों की स्वीकृति भी मिलना शुरू हो गया।
इस बबात महासचिव प्रो० झा ने कहा कि मैथिल समाज रहिका द्वारा प्रति वर्ष चार पुरस्कार दिया जाता रहा है। इस वर्ष भी दिया जाएगा, जिसकी घोषणा संस्था द्वारा की गई है। जिसमें डॉ० कांची नाथ झा के नाम पे " किरण पुरस्कार " इस वर्ष प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक, कवि प्रो० कमल मोहन चुन्नू के नाटक " ऑब्जेक्शन मी लार्ड " को चयनित किया गया है।
दूसरा पुरस्कार देश दुनिया मे प्रसिद्ध वैद्यनाथ मिश्र यात्री के नाम पे " यात्री पुरस्कार " प्रसिद्ध लेखिका कवि संस्कृति मिश्र के कविता संग्रह " कहबाक अछि हमरा " को चयनित किया गया है।
तीसरा पुरस्कार प्रसिद्ध गीतकार गायक मैथिली भाषा मे प्रथम सिनेमा निर्माता महेंद्र झा के नाम पे महेंद्र सम्मान पड़ोसी देश नेपाल जनकपुर के प्रसिद्ध गायक सुनील मल्लिक को दिया जाएगा
इसी प्रकार मिथिला मैथिली के लिए सतत संघर्ष करने बाले रहिका निवासी मैथिली सेनानी चुनचुन मिश्र के नाम पे चुनचुन सम्मान पुरस्कार इस वर्ष प्रसिद्ध मैथिली सेनानी मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के नायक, मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश के संपादक अजय नाथ झा शास्त्री को दिया जाएगा।
सभी चयनित पुरस्कार विजेता को संस्था के अध्यक्ष सुमन कुमार महासेठ, महासचिव प्रो० शीतलाम्बर झा, स्मारिका के सम्पादक साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत बरिष्ट कवि उदय चंद्र झा, बिनोद, कोषाध्यक्ष मधु राय, सह सचिव भवेश कुमार झा, उपाध्यक्ष मो० सनाउल्लाह, महादेव सहनी, जटाधर पासवान, डॉ० हेम चन्द्र झा, चन्द्र किशोर मंडल, कमलनाथ झा, राजेन्द्र यादव, शशिधर झा, बब्लू झा, मुरारी कुमार झा, कामेश्वर कामत, उदय नारायण निराला, क्षत्रधर झा, राजू झा, उदय कांत झा ललन सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live