अपराध के खबरें

ब्रेकिंग : मुजफ्फरपुर जिले में एक और बॉयलर ब्लास्ट इस बार प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट

 संवाद 

इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही मुजफ्फरपुर जिले से जहां मनियारी थाना क्षेत्र स्थित गिद्धा विशुनपुर में शनिवार को प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री का हाई कम्प्रेसर मशीन ब्लास्ट कर गया। धमाका इतना जोरदार था कि तीन किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई पड़ी।इलाके के लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री में 10-12 मजदूर काम करते थे। जो प्रतिदिन सुबह नौ बजे आते थे। फिर शाम को पांच बजे चले जाते थे। घटना के बाद से किसी मजदूर का पता नहीं लग रहा है। सभी पहले ही भाग गए थे। उक्त मजदूर आसपास के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग मजदूरों को खोज रहे हैं। हालांकि किसी का सुराग अभी नहीं मिल रहा है। वे लोग घर गए या कहीं और भाग गए। इसकी खोजबीन जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live