अपराध के खबरें

मुंगेर की अंशु प्रिया ने हासिल की 16वीं रैंक, पूरा होगा IAS बनने का सपना

संवाद 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नतीजे सोमवार को घोषित हुए। जिसमें मुंगेर की अंशु प्रिया ने 16वीं रैंक और अक्षत ने 88वीं रैंक लाकर मुंगेर के साथ ही बिहार को गौरवान्वित किया है।

अंशु प्रिया मुंगेर नेट्रोडेम एकेडमी की छात्रा रही है। आगे की पढ़ाई को लेकर वह कोटा चली गई थी। जहां से रहकर मेडिकल की तैयारी की। उसमें भी अंशु प्रिया ने परचम लहराया। साथ ही चिकित्सक के पद पर दो वर्ष तक पीएमसीएच में सेवा दी।

अंशु प्रिया ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में रहते हुए उसे समाज सेवा की भावना मन में आईं। जो चकित्सा के क्षेत्र में रहकर नहीं किया जा सकता था। इसी ध्येय को रख अंशु प्रिया ने डाक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया और सिविल सेवा की तैयारी में लग गई।

दो बार सिविल सेवा में असफल रहने के बाद भी वह हिम्मत नहीं खोई। और तीसरे प्रयास में अंशु प्रिया ने आईएएस में 16वां रैंक लाकर मुंगेर सहित बिहार को गौरवान्वित किया।

अंशु प्रिया के पिता शैलेन्द्र कुमार शैलेन्द्र मुंगेर के संदलपुर कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। मां गृहिणी हैं। अंशु प्रिया की मामा नरेश सिंह यादव जिला राजद के वरीय नेता हैं। सभी ने अंशु प्रिया की सफलता पर बधाई दिया है।गौरतलब है कि हर वर्ष IAS, IPS ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live