अपराध के खबरें

बढ़ती जा रही लड़कों की उम्र नहीं हो रही है शादी जहां 95 प्रतिशत लड़का का बायोडाटा तो 05% ही लड़कियों का पढें पूरी खबर

पंकज झा शास्त्री 


जरा गौर कीजिए अभी तक हम सुनते आ रहे थे परंतु अब हम अपने अनुभव से कह रहे है कि आज लड़के और लड़कियों की संख्या में संतुलन विगर रहे है।
आज अधिकतर लड़कों की विवाह होने में काफी मुस्किलें आ रही है। वैसे तो हम वर वधु की विवाह हेतु विचोलियों का कार्य नहीं करते है। फिर भी मुझे पंडित जी समझकर आशा से अपना बायोडाटा भेजते है जिसमे 95% लड़कों का बायोडाटा होता है तो 05% ही लड़कियों का बायोडाटा होता है। इसी से अंदाजा लगा सकते है की लड़कों का विवाह होने में कितना मुस्किल हो रहा है। कारण बहुत कुछ हो सकता है, जिसमे एक कारण यह भी है कि अधिकतर लड़की वाले का प्राथमिकता होता है कि कन्या के लिए सरकारी सर्विस वाला दूल्हा मिले। आज कल लड़की भी पढ़ी लिखी हो गई है वो भी अपने पसंद के लड़के से विवाह करना चाहती है, माता पिता से ज्यादा वो अपने जीवन साथी चुनने के लिए स्वयं निर्णय लेने लगी है।
कुल मिलाकर आने वाले समय में लड़कों का विवाह होने में और भी भयावह स्थिति पैदा हो सकती है।
अच्छे अच्छे लड़को की विवाह होने में दिक्कत आ रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live