अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 28 जून 2022( बुधवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

29/06/2022, बुधवार।
आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

अमावस्या तिथि प्रा 07:00 तक,
उपरान्त प्रतिपदा तिथि आरम्भ।
आर्द्रा नक्षत्र रा 09:32 तक,
उपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र आरम्भ।
योग वृद्धि द 09 प 59,
करण नाग द 04 प 34,
चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:11, सूर्यास्त 06:49,
दिन का राहु काल - दि 08:36 से 10:19 तक, इसके बाद दि 12:02 से 01:44 तक।

आज -आषाढ़ी अमावस्या।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है 
मेष 
धन की आवक अच्छी रहेगी। आप अपने सुख सुविधाओं पर धन व्यय करेंगे। आपके अंदर क्रोध की मात्रा बढ़ेगी। भाई बहनों से संबंध ठीक रहेगा।

वृष
व्यापार में उन्नति होगी। धन आने का अत्यंत उत्तम योग है। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। समय आपके लिए उत्तम है। आप अगर अविवाहित हैं तो आपके शादी के सुंदर प्रस्ताव आएंगे।

मिथुन
धन आने की संभावना है। भाग्य से ज्यादा परिश्रम आपका साथ देगा। अधिक क्रोध आने की संभावना है। कचहरी के कार्यों में आप पूरी तरह से सफल रहेंगे।

कर्क
अधिकारी से बहस हो सकती है। जिसमें विजय श्री आपको प्राप्त होगी। अगर आप ठेकेदार हैं तो आपके लिए बिल लगाने के लिए दिन अच्छा है। अगर आप किसी कार्यालय में अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपका यह समय बहुत अच्छा है।

सिंह
व्यापार उत्तम चलेगा। धन की वृद्धि होगी। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो दिन अत्यंत उत्तम है। आपके समस्त कार्य जो किसी कार्यालय से जुड़े हुए हैं, हो जाएंगे।

कन्या
अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के बहुत सुंदर प्रस्ताव आएंगे। धन आने का अच्छा योग है। भाई बहनों से अच्छा संबंध रहेगा। भाग्य अद्भुत रूप से आपका साथ देगा। व्यापार में उन्नति होगी। दुर्घटना की आशंका है। गुप्त शत्रु पैदा होंगे।

तुला
धन की आवक भी बढ़ेगी। इस वर्ष आपके परिवार में कोई विवाह जैसा मंगल कार्य हो सकता है। भाग्य सामान्य है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप के खर्चे बढ़ेंगे।

वृश्चिक
प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। आपके सभी शत्रु परास्त हो जाएंगे। आपको अपने संतान से बहुत सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी होगी। आपका भाग्य अच्छा साथ देगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह तय होने का बहुत अच्छा योग चल रहा है। आपके जीवन साथी को सुख प्राप्त होगा।

 धनु 
धनु राशि के जो जनप्रतिनिधि इलेक्शन में खड़े हैं उनके सफल होने की संभावना अधिक रहेगी। आप सुख संबंधी कोई सामान खरीद सकते हैं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी माता जी का आपको बहुत आशीर्वाद मिलेगा। आप के सुख में वृद्धि होगी।

मकर
धन आने में बाधाएं आएंगी परंतु अंत में आपको धन लाभ होगा। आपके संतान की उन्नति होगी। आपका अपने भाई बहनों से बहुत अच्छा संबंध रहेगा। आपके भाई बहनों की उन्नति भी हो सकती है।

कुंभ
कार्यालय में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जनता में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपको पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है।

मीन
भाई बहनों से संबंध अति उत्तम रहेंगे। इलेक्शन में आप जीत सकते हैं। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आपके संतान की उन्नति होगी। भाग्य आपका साथ देगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live