अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 1 सितम्बर 2022(गुरुवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

01/09/2022,गुरूवार।
भाद्रपद मास ,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत्त् 1944,
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

पंचमी तिथि दि 01:01 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरम्भ।
स्वाति नक्षत्र रा 11:25 तक,
उपरांत विशाखा नक्षत्र आरंभ।
योग ब्रम्हा द 39 प 26,
करण बालव द 18 प 18,
चन्द्र्मा तुला राशि फल अहोरात्र।
सूर्योदय 05:42,सूर्यास्त 06:18,
दिन का राहू काल -दि 03:10 से 06:18 तक।

आज- ऋषि पंचमी,सप्तऋषि पुजन।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार, विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते हैं।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोल-चाल आज क्या कहता हैं
 मेष
 आज मौजमस्ती में समय बिताएंगे। घर के किसी बड़े से धन प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी के व्यवहार से थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

वृष
 आज खानपान का ख्याल रखें। दोस्तों की मदद से आर्थिक समस्या का हल मिल जाएगा। अपनी वाणी पर संयम रखें वरना आपकी बातों से किसी को बुरा लग सकता है।

मिथुन
 आज मिथुन राशि वाले आर्थिक योजनाओं से संबंधित कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। शाम का समय दोस्तों के साथ हंसीमजाक में गुजारने का मौका मिलेगा।

कर्क
 आज कर्क राशि वाले अपने धन खर्च पर काबू रखें। सेहत अच्छी रहेगी। स्वभाव में शरारतीपन देखने को मिल सकता है। सगेसंबंधियों के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

सिंह
 सिंह राशि वालों के आज संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अपने काम से पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या
 मनोरंजन में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। अपनी बुद्धिमानी से आमदनी को बढ़ाने का रास्ता खोजने में सक्षम होंगे। जब भी समय मिले तो बच्चों के साथ ही समय बिताने की कोशिश करें।

तुला
 व्यक्तिगत समस्याओं के कारण तनाव हो सकता है। हर किसी पर पैसे के प्रबंधन के लिए निर्भर ना रहें नहीं तो वित्तीय समस्या झेलनी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष की तरफ से धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक
 अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें, तो आप बेहतर महसूस करेंगे। बिना सोचेसमझे धन खर्च करना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

धनु
 आज के दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बेवजह ही खर्च हो सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचने के लिए जीवनसाथी या माता-पिता की सलाह ले सकते हैं

मकर
अपने गुस्से पर काबू रखें। यात्रा के दौरान अपने सामान की प्रति सतर्क रहें। प्रेम जीवन की सभी शिकायतें आज के दिन दूर होंगी। कानूनी मामलों में किसी खास व्यक्ति की जरूरत पड़ सकती है।

कुम्भ
आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है। अधिक खर्चा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मीन 
बिना किसी कारण के दूसरों की बातों में दखल देने 
 बचें। आज का दिन आपके लिए प्रेम से भरपूर रहेगा। धन प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में मेहनत से सम्मान मिलेगा।

उपरोक्त कोइ जरूरी नही कि सभी शब्द किसी एक व्याक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live