अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 29 अगस्त 2022(सोमवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

29/08/2022,सोमवार।
भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत्त् 1944,
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, उत्तरे काल:,

द्वितीया तिथि दि 02:45 तक,
उपरान्त तृतीया तिथि आरम्भ।
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रा 11:38 तक,उपरांत हस्त नक्षत्र आरंभ।
योग साध्य द 52 प 06,
करण कौलव द 22 प 43,
चन्द्र्मा कन्या राशि मे अहोरात्र।
सूर्योदय 05:40,सूर्यास्त 06:20,
दिन का राहू काल- दि 07:15 से 08:50 तक,उपरांत दि 03:10 से 04:45 तक।

आज- शिववास: दि 02:45 यावत्त्।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु, यज्ञोपवित संस्कार, विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप,एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता हैं
मेष
मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए व‍िदेश जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्च में अध‍िकता रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

वृष 
 मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य का का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। क‍िसी पुराने म‍ित्र से भेंट हो सकती है।

मिथुन
 आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क 
 आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। शैक्ष‍िक कार्यों में तरक्‍की म‍िलेगी।

सिंह
 वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी पैतृक कारोबार से धन में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन आलस्य की भी अधिकता रहेगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

कन्या 
मन में शान्‍त‍ि एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवर्तन के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और खर्च भी बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन चिंत‍ित हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धार्मिक-मांगलिक कार्यों में ह‍िस्‍सा ले सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

 तुला
 व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संगीत में रुचि बढ़ेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध जिम्मेदारियों का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। खान-पान के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक 
मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक एवं शैक्षिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार के लाभ में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु 
क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कुछ व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान के प्रति रुझान रहेगा। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर
 आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में व्‍यवधान आ सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे।

कुंभ 
मन परेशान रहेगा। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति अभी पूर्ववत: रहेगी। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन
 दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शांति रहेगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्याक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live