अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 10 अक्टूबर 2022 (सोमवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

१०/१०/२०२२,सोमवार।
कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत २०७९,
शक संवत १९४४,
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
शरद ऋतू,उत्तरे काल:,

प्रतिपदा तिथि रा ०१:५७ तक,
उपरांत द्वितीया तिथि आरम्भ।
रेवती नक्षत्र संध्या ०५:२१ तक,
उपरांत अश्विनि नक्षत्र आरम्भ।
योग व्याघात द ३१ प ५३,
करण बालव द २० प ११,
चन्द्र्मा मीन राशि मे दि ०५:२१ तक,उपरांत मेष राशि मे।
सूर्योदय ०६:१२,सूर्यास्त ०५:४८,
दिन का राहू काल - प्रा ०७:४० से ०९:०७ तक,उपरांत दि ०२:२५ से ०४:२१ तक।

आज -कार्तिकेयमुनास्नान महापुण्यप्रद,पंचक (भदवा) समाप्ति संध्या ०५:२१ उपरि।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारि‍यां बढ़ सकती है। सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष 
 क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित परिणाम मिलने की उम्मीदमेष कि‍सी संपत्‍त‍ि में न‍िवेश कर सकते हैं।

मिथुन
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति होगी।

कर्क
 व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। खर्चों की बढ़ोतरी से मन चिंतित रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। खर्च बढ़ेंगे। व‍िदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। क‍िसी नए कारोबार का प्रस्‍ताव म‍िल सकता है।

सिंह
 मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना भी पड़ सकता है। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। व्यर्थ के झगड़े और विवादों से दूर रहें। भाई-बहनों से सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई रहेगी।

कन्या
- आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु आपसी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी कारोबारी मित्र से भेंट हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। भाइयों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपस मे मनमुटाव हो सकता है।

तुला
 मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सावधानी बरतें। मित्र का सहयोग मिल सकता है। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। लंबे समय से प्रतीक्षारत किसी कार्य के सुखद परिणाम मिलेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से भवन या सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। जिम्मेदारी भी बढ़ सकती हैं। किसी संपत्ति से आय के नए स्रोत बनेंगे।

धनु
आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिल सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खानपान के प्रति सचेत रहें। भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

मकर
 मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। व्यर्थ की परेशानियों से चिंतित रहेंगे। कारोबार में वृद्धि हो सकती है, परन्तु कुछ कठिनाइयां अभी बनी रहेंगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

कुंभ
 आत्मविश्वास में कमी एवं मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी सम्पत्ति पर भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

मीन
 मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। भाई-बहनों का साथ भी मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live