अपराध के खबरें

Diwali 2022 : राम जन्मभूमि परिसर में जलेंगे एक लाख दीए, तैयारी में जुटा प्रशासन

संवाद 
अयोध्या राम नगरी में आस्था के मंदिरों के साथ विद्या के मंदिर यानी स्कूलों और कॉलेजों में भी दीप जलाए जाएंगे। दीपोत्सव पर सम्पूर्ण अयोध्या, प्रमुख मार्गों और राजमार्गों पर भी साज-सज्जा समेत कई स्थानों पर दीपों को प्रज्ज्वलित किया जाता है। दीपोत्सव 2022 में राम की पैड़ी सहित अन्य मठ मंदिरों में 18 लाख दीपों को एक साथ प्रज्जवलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किए जाने का लक्ष्य है। जिसके लिये 18 लाख दीयों की व्यवस्था की जा रही है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने अयोध्या के जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है।

दीपोत्सव 2022 का आयोजन

जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि दीपोत्सव 2022 पर धार्मिक स्थलों, मठ-मंदिरों और नगर के विद्यालयों में दीपोत्सव का आयोजन 23 अक्टूबर को होगा। दीपोत्सव हेतु सामग्री पर्यटन विभाग द्वारा धार्मिक स्थलों पर 21 अक्टूबर को उपलब्ध करा दी जाएगी। विद्यालयों में दीपोत्सव हेतु सामग्री राजकीय इंटर कालेज अयोध्या में 20 अक्टूबर को उपलब्ध करा दी जाएगी।

प्रमुख स्थलों पर 3.06 लाख दीप प्रज्जवलन

जिलाधिकारी ने बताया कि अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर 3.06 लाख दीप प्रज्जवलन किया जाएगा, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि पर 1 लाख दीप प्रज्जवलित किया जाएगा। कनक भवन में 10 हजार, हनुमानगढ़ी व सुग्रीव किला पर्वत में 5-5 हजार, मणि पर्वत पर 2 हजार, राम बल्लभ कुंज व बड़ा जानकी घाट में 6-6 हजार, बड़ा भक्त माल रामघाट व मणि राम छावनी में 8-8 हजार, राज सदन व लक्ष्मण किला में 5-5 हजार, अशर्फी भवन में 4 हजार, दशरथ महल बड़ी जगह व श्रीराम मन्त्रार्थ मण्डपम में 8-8 हजार, भरतकुण्ड में 25 हजार, दिगम्बर अखाड़ा में 3 हजार, राजा दशरथ की समाधि स्थल में 10 हजार, गिरिजाकुण्ड में 2 हजार, राम कचहरी में 3 हजार, गुप्तारघाट में 20 हजार, मुण्डा शिवाला नयाघाट में 2 हजार, करतलिया बाबा मंदिर नयाघाट पर 2 हजार, राधा कृष्ण मंदिर टेढ़ीबाजार में 2 हजार, पत्थर मंदिर अयोध्या में 2 हजार, चित्रगुप्त मंदिर में 2 हजार दीप प्रज्जलित किए जायेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live