अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 18 नवम्‍बर 2022 (शुक्रवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

18/11/2022,शुक्रवार।
अग्रहायण मास ,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत 1944,
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतू,पूर्व काल:, 

दशमी तिथि अहोरात्र।
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रा 09:02 तक,
उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरम्भ।
योग वैधृति द 43 प 20,
करण वाणिज् द 30 प 50,
चन्द्र्मा सिंह राशि मे रा 03:22 तक,उपरांत कन्या राशि मे।
सूर्योदय 06:40,सूर्यास्त 05:20,
दिन का राहू काल - दि 09:20 से 12:00 तक।

आज - मासादि। दग्ध् तिथि।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोल चाल आज क्या कहता है
 मेष
आज सूर्य का इस राशि से अष्टम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

वृष
आज का दिन जाँब में विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।शुक्र प्रेम में सफलता देगा।

मिथुन
सूर्य का इस राशि से खष्ठम व चन्द्रमा का सिंह राशि में गोचर मङ्गलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य का वृश्चिक गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।माता का आशीर्वाद लें।

सिंह
आज सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या
चन्द्रमा सिंह व सूर्य आज इसी राशि से तृतीय गोचर में है।संतान की प्रगति सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

तुला
सूर्य इसी राशि से द्वियीय व चन्द्रमा वृश्चिक में व शनि पँचम गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।उड़द व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक
आज सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जाँब में सफलता देगा।कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।घर में अपराजिता पेड़ 
लगाए।

धनु
आज सूर्य द्वादश व चन्द्रमा इसी राशि से नवम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मकर
राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य एकादश तथा चन्द्रमा अष्टम में शुभ हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

कुंभ
आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,दशम सूर्य व सिंह राशि का चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाये।

मीन
आज जांब में नवम सूर्य , खष्टम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। विवाद से बचें।वाणी के प्रति सचेत रहें।नारंगी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक ब्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live