अपराध के खबरें

भारत के लिए कैसा रहेगा 2023, देश के नामी ज्योतिष ने की भविष्यवाणी

संवाद 
साथियों इसबार अंग्रेजी नववर्ष 2023,भरनी नक्षत्र मे आरम्भ रहा है,साथ ही हिन्दू नववर्ष नल नाम का संवत्सर विक्रम संवत 2080 का आरम्भ 22 मार्च 2023 से आरम्भ हो रहा है।
ऐसे मे देश और विश्व मे होने वाली संभावित घटनाओं को जानने की जिज्ञासा लगभग सभी को होती है,ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाय तो 2023 मे राजा बुध मंत्री शुक्र होंगे वर्ष लग्न के विचार से लग्नेश अष्टम भाव मे है वर्ष का राजा शनि से दृष्ट है इस ग्रह के स्तिथी अनुसार उग्रवाद व अतंकवादी ताकत विश्व के अधिकतर फैलकर विस्फोट की घटनाओं का अंजाम देकर जनधन की हानि पंहुचा सकता है। शष्ठेश मंगल का अष्टम मे होना अनेक राष्ट्र सीमाओं पर सैन्य संघर्ष अथवा युद्ध जैसा वातावरण रहेगा। ब्रिटेन,फ्रांस,वेलजीयम,अफ्रीका,अरब,ईरान,पाकिस्तान,अफगानिस्तान,चिन,रस,इजरायल,तथा भारतीय भू भाग पर युद्धदि बादलों की छाया मडरा सकेंगे।
इस वर्ष के राजा बुध नपुंसक और मंत्री दैत्य गुरु शुक्र है इससे अनेक राष्ट्रनायक का आपसी खीचाव रहेगा।
शनि मे मंगल का नव पंचक योग भारत की राजनीती मे विशेष क़ानून व्यवस्था लागू होने से विपक्षी वर्ग तोड़ फोर की राजनीती अपनाकर सत्ता दल के नीतियों को नकारेंगे।भारत के साथ अन्य कई देश ब्यापारीक सम्बन्ध बनाने के लिए ऊत्तसूक होगा।भारत मजबूती से अपनी स्तिथी प्रस्तुत करेगा। 
अमेरिका,रूस, जरवनी एवं मुसलिम राष्ट मे प्राकृतिक प्रकोप से जनधन की हानि होगी। 
2023 मे दो श्रावण मास यानि अधिमास होने पर दुर्भिक्ष अल्प वर्षा तथा भय की स्तिथी उत्त्पन् होगी,लोभ की बुद्धि पाप युक्त हो जाती है। प्रधान नेता को कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा,यान, परिवहन दुर्घटना से जन धन का नुकसान का योग है।
विश्व व्यपार मे परिवर्तन बनकर सुधार होने की प्रक्रिया शुरू होगी।
देश के अनेक प्रान्तों मे ठगी,लूट,चोरी,डाका आदि घटनाओं से प्रजा मे भय वृद्धि होगी।विधान सभा आदि लोक तांत्रिक परिषदो मे अनेक बौद्धिकता पूर्ण तर्क और विवाद बनेगा।भारत की गुप्तचर व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने की जरुरत होगी।यवन राष्ट्र अफगानिस्तान,तुर्की,इराक,चिन आदि राष्ट्रों मे शाशक विरोधी तत्वों से रक्तपात,उत्त्पात एवं हिंसक घटना बढ़कर प्रजा मे दहसत होगी।कहीं किसी प्रधान शाशक अथवा महान पुरुष का निधन अथवा पद त्याग हो सकता है,पंजाब,राजस्थान,गुजरात,तथा काश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों मे संघर्ष एवं जनता मे भय वृद्धि होगी।केंद्रीय सरकार के किसी महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत होगा।
भारत मे शिक्षण संस्थान तथा चिकित्सा,सरकारी कर्मचारी और स्त्री वर्ग हेतु कार्य तेजी से होगा।
रेलवे तथा दूर संचार विभाग मे अनपेक्षित घटनाये बढ़ेगी,उत्तर पाश्चिम भाग मे कुछ उपद्रविक् घटनाये बढ़ सकती है,बिहार मे अपराधी घटनाओं मे वृद्धि हो सकती है,बिहार के राजनीती घटनाओं मे उथल पूथल होगा।
देश के कुछ हिस्सों मे रिकार्ड तोड़ गर्मी का संकेत है।
तूफान,चक्रवात,भूस्खलन से काफी क्षति हो सकती है।पाकिस्तान से लगने वाली अफगानिस्तान की सीमा पर अलकायदा व तालिबान की गतिविधियां तेज होगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live