अपराध के खबरें

नफरत और घृणा का माहौल पैदा कर रही है भाजपा : अखिलेश भारत जोड़ो यात्रा का मिथिला के विभिन्न स्थानों में स्वागत

संवाद 

 कांग्रेस की भारत जोड़ो रथ यात्रा मधुबनी जिला के सीमा से सटे दरभंगा जिला के जाले प्रखंड अंतर्गत सहसपुर पंचायत के घोघराहा चट्टी चौक पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। जाले प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भूषण झा आजाद के नेतृत्व में यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। इस यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा आदि शामिल थे। दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार आई है, देश में नफरत और घृणा का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में अन्य धर्म के मानने वालो के विरुद्ध घृणा का वातावरण फैलाया जा रहा है। कोग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. शकील अहमद ने कहा कि भाजपा की सरकार में घृणा विद्वेश नीति के विरुद्ध देश जोड़ो यात्रा को राहुल गांधी देश में 3500 किलोमीटर पांव पैदल चलकर भारत यात्रा के अंतिम चरण में कश्मीर में है। जिसका समापन जल्द ही श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराकर होगा। सभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि नागपुर से संचालित भारत सरकार के नफरत को खत्म करने के लिए 2024 में कांग्रेस को पुन: सत्ता में लाना होगा। इस मौके पर भावना झा, मश्कुर अहमद उस्मानी, सिलंबर झा, रूपम झा, मिन्नत रहमानी, भारत जोड़ों यात्रा के संयोजक अवधेश प्रसाद आदि ने संबोधित किया। भारत यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ता को सीमावर्ती एम.के.एस. कॉलेज, चंदौना के निकट सीतामढ़ी जिला के पुपरी प्रखण्ड के हरदिया में प्रवेश कर गया। जहां सीतामढ़ी जिला के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं से स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live