अपराध के खबरें

उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर प्लांट हरियाणा में:फतेहाबाद के गोरखपुर में बनेगा प्लांट, केंद्र सरकार की घोषणा

संवाद 
हरियाणा अब देश की परमाणु ऊर्जा में योगदान देगा। केंद्र सरकार उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर प्लांट हरियाणा में स्थापित करने जा रही है। यह प्लांट हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गोरखपुर में बनाया जाएगा। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी घोषणा करते कहा कि यह हरियाणा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत की परमाणु क्षमता बढ़ाने की प्राथमिकता के अनुरूप यह प्लांट होगा। पिछले 8 सालों में देश की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बड़े फैसले ले चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 10 परमाणु रिएक्टरों की स्थापना के लिए मोदी सरकार द्वारा पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।

पीएसयू के साथ प्लांट लगाएगा ऊर्जा विभाग
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, हरियाणा में परमाणु ऊर्जा विभाग को परमाणु ऊर्जा संयंत्र खोलने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) के साथ संयुक्त उद्यम बनाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय के लिए यह क्षेत्र आशाओं से भरा हुआ है। इन प्रोजेक्टों के जरिए देश अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगा।

अभी तक सीमित थे परमाणु ऊर्जा संयंत्र
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन के दौरान देश के अन्य हिस्सों में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना प्रमुख उपलब्धियों में से एक होगी। परमाणु ऊर्जा विभाग के एक बयान के अनुसार, परमाणु ऊर्जा संयंत्र पहले देश के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों या महाराष्ट्र तक ही सीमित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live