अपराध के खबरें

Independence Day of India 2023: भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2023, जानें इतिहास, महत्त्व और थीम

संवाद

भारतीय स्वतंत्रता दिवस” प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1947 को भारत से ब्रिटिश शासन का अंत और स्वतंत्र भारत की स्थापना हुई थी। 100 वर्ष ईस्ट इंडिया कंपनी और 100 वर्ष ब्रिटिश क्राउन का मिलाकर 200 वर्ष अंग्रेजों ने हम भारतीयों पर राज किया लेकिन ये ही वो दिन था जब हमारे पूर्वजों ने आज़ादी की खुली हवा में सांस ली। 15 अगस्त, 1947 के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 

हालाँकि भारतीय आज़ादी के बाद भी गोवा पुर्तगालियों उपनिवेश था जिसे 1961 में भारतीय सेना ने आजाद करा कर भारत में मिला लिया।

महत्व (Significance)


स्वतंत्रता किसी भी व्यक्ति के लिए महत्व रखने वाली है और भारतीय स्वतंत्रता दिवस भी हमारे लिए उतना ही महत्व रखता है।
 
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2023) के मौके पर हम सभी भारतीय आजादी का महत्व समझते हैं और उन सभी बलिदानी वीरों को याद करते हैं जिन्होंने हमारे लिए जान गंवाई।
 
सभी व्यक्तियों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और अपने राष्ट्रीय शहीद और प्रतिको के लिए सम्मान की भावना जागृत होती है।

Independence Day of India 2023: इतिहास


देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को दिल्ली में लालकिले के लाहौरी गेट के ऊपर तिरंगा फहराया था। इसके बाद से यह एक परंपरा है जिसका पालन हर साल प्रधानमंत्रियों द्वारा किया जाता है। झंडा फहराने के साथ-साथ लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन (Address To The Nation) भी होता है। तिरंगा झंडा यह दर्शाता है कि हम अब एक स्वतंत्र भारत में रहते हैं।
 
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कई वर्षों और महीनों के संघर्ष, कठिनाई और अहिंसा अभियानों के बाद ब्रिटिश संसद ने आखिरकार लॉर्ड माउंटबेटन (Lord Mountbatten) को 30 जून, 1948 तक सत्ता हस्तांतरित करने का आदेश दिया। हालांकि माउंटबेटन ने इसे संशोधित कर 15 अगस्त, 1947 को सत्ता सौंपने की तारीख निर्धारित कर दी। 15 अगस्‍त, 1947 ही वह भाग्‍यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्‍वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live