अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 30 दिसंबर 2023 (शनिवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन



दिनांक :- 30/12/2023
दिन:- शनिवार
मास :- पौष 
 पक्ष:- कृष्ण
विक्रम संवत्त:-2080
शक संवत्त:-1945
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
 ऋतू:- हेमंत
काल - पूर्व
तिथि:- तृतीया दि 08:33 तक       
उपरांत:- चौठ 
नक्षत्र:-अश्लेषा रा 04:58 तक
उपरांत: मघा
योग:- विष्कुम्भ द 50 प 00
करण:- भद्रा द 04 प 19
 चन्द्रमा राशि :- कर्क राशि रा 04:58 तक,उपरांत सिंह राशि मे। 
सूर्योदय:- 06:50
 सूर्यास्त:- 05:10
 दिन का राहु काल :- प्रा 06:49 से 08:07 तक,उपरांत दि 01:19 से 02:37 तक,उपरांत दि 03:54 से05:11 तक।

आज - लम्बोदर चौठ व्रत।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार क्या कहता है आज का संभावित राशि फल।

मेष 
 जातक आज कुछ समस्याओं के चलते हैं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते थकावट महसूस होगी। व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। घर परिवार में आपसी मतभेद हो सकता है।

वृषभ 
दिन अच्छा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण भागदौड़ अत्यधिक करना पड़ेगी, लेकिन दिन अच्छा रहने वाला है। किसी मित्र के द्वारा आर्थिक मदद मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

मिथुन 
जातकों का आज का दिन बहुत ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। आप अपनी लाइफ का महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस निर्णय का फल निश्चिंत ही आपको मिलेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क 
 व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कोई बड़ी धन हानि आपके साथ हो सकती है। किसी भी प्रकार का लेनदेन सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है, नहीं तो मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता हैं।

सिंह 
जातक स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में आज किसी भी प्रकार का बड़ा परिवर्तन न करें। अपने पार्टनर के साथ व्यवहार अच्छा रखें, नहीं तो आपका बनता काम बिगड़ सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर जीवनसाथी और माता-पिता के बीच झगड़ा हो सकता है।

कन्या 
कोई नया कार्य शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं। नए कार्य को अपने मित्रों और परिवार के लोगों के साथ साझा करने से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनता दिखाई दे रहा है।

तुला
अपने परिवार के किसी फैसले से बहुत परेशान रह सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों का अपने बड़े अधिकारियों से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक 
 जातक आज किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन यात्रा में अपने सामान का ध्यान रखें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। अच्छा होगा जातक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आ सकता है, अपनी वाणी पर संयम रखें।

धनु 
कुछ सामाजिक विवाद के कारण अपने ऊपर दबाव महसूस करेंगे। आपकी गलती न होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है, इसलिए सावधान रहें। व्यवसाय में कोई बड़ा उलटफेर करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

मकर 
जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा होने की संभावना है। किसी नए कार्य की बड़ी योजना आप अपने मित्र और पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं। अगर नया वाहन या मकान का सौदा करना चाह रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है।

कुंभ 
आज रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यवसाय करने वाले जातकों को भी कोई बड़ा लाभ होगा। घर परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन 
आज अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है, जिस कारण मन उदास रहेगा। घर परिवार में शांति रहेगी। पुश्तैनी जमीन से जुड़े मामले में कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live