अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 6 दिसंबर 2023 (बुधवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

दिनांक :-06/12/2023
दिन:- बुधवार
मास:- अग्रहायण
पक्ष:-कृष्ण
विक्रम संवत्त:-2080
शक संवत्त:-1945
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
ऋतू:-हेमंत,
काल -पूर्व
तिथि:- नवमी रा 01:13 तक           
उपरांत:- दशमी
नक्षत्र:- उत्तरा फाल्गुनी रा 04:31 तक।
उपरांत:- हस्त
योग:- प्रीति द 41 प 38 
करण:- तैतील द 13 प 32
चन्द्रमा राशि :- सिंह राशि मे दि 09:24 तक,उपरांत कन्या राशि मे।    
सूर्योदय:-06:47
सूर्यास्त:- 05:13
दिन का राहु काल - दि 09:24 से10:42 तक,उपरांत दि 12:00 से 01:19 तक।

आज -दग्ध तिथि दशमी रा 01:13 उपरि ।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार क्या कहता है आज का राशिफल।

मेष राशि
मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। शैक्षिक कार्यों को करने वाले जातकों के लिए रुकावटें आ सकती हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि राशि के जातकों के लिए शैक्षिक कार्यों को करने वाले जातकों के लिए अच्छी सफलता की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका बहुत अधिक नाम हो सकता है। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपमे बहुत अधिक आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप अपने मन में किसी भी प्रकार के निगेटिव विचार न आने दे। 

कर्क राशि
कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। नौकरी करने वाले जातको की बात करें तो आप अपने अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार के साथ में बहुत अधिक संभाल कर चले।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक क्रोध और वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा, आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। किसी प्रकार के बाद विवाद के कारण आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। आप ऑफिस में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों का मन बहुत अधिक परेशान रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपके व्यापार में बहुत अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप पूरे आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातको का किसी बात को लेकर मन बहुत अधिक परेशान रहेगा। आपके मन में नेगेटिव विचारों के प्रभाव से बहुत अधिक परेशानी का सामना पड़ सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातको के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके मन में कुछ आशा की और कुछ निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक परेशान रहेगा जिसके कारण आपका मन अशांत भी रहेगा। आप अपनी भावनाओं को वश में रखें तथा अपने परिवार का आपको साथ मिलेगा।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पठन पाठन का रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई नया कोर्स करने के लिए शहर के बाहर जाना पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live