अपराध के खबरें

क्रिसमस के रंग में रंगा पटना से दरभंगा , हर किसी की जुबां पर... Merry Christmas!

संवाद

प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाए जाने वाले क्रिसमस डे को लेकर रविवार की शाम तक सभी तैयारी कर ली गई। रात में सभी गिरजाघर और ईसाई विद्यालय रोशनी से जगमगाते रहे। मध्य रात में गिरजाघरों में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया गया। पटना में अर्द्धरात्रि से ही क्रिसमस की सैलीब्रेशन्स शुरू हो गई। पंचकूला, दरभंगा  के चर्च में भी काफी तादाद में लोग पहुंचे और उन्होंने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के सामने प्रार्थनाएं कीं।दरभंगा के चर्च  की सजावट भी देखने योग्य है। इस चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के दृश्य भी लोगों को देखने को मिलेंगे। गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गई और केक भी काटा गया।

25 दिसम्बर को क्रिसमस के मौके पर गिरजाघरों में प्रार्थनाएं और प्रभु यीशु के संदेश सुनने को मिलेंगे। सैक्टर-18, 46, 41, 44, मनीमाजरा और पंचकूला की चर्च में भी क्रिसमस के त्यौहार की धूम रही। मार्कीट्स में भी सैंटा क्लाज, स्टारस, क्रिसमस ट्री की खरीदारी लोगों ने खूब की।नन्हें - मुन्नों से लेकर हर आयु के लोगों के चेहरे पर दिखाई दे रही है। हर कोई प्रभु की जन्म की खुशी बना रह है। घर से लेकर चर्च तक प्रभु यीशु के जन्म के संदेश पहुंचाएं जा रहे है। कैरल गीत गाये जा रहे है। लोगों को जिसका इंतजार पूरे साल रहता है, अखिरकार वह वक्त आ ही गया है। लोगों ने घरों में भी क्रिसमस की पूरी तैयारी कर ली है।लोग सुबह से ही घरों में पकवान बनाने में जुटे हुए है। लोगों ने घरों में क्रिब यानि गोशाला में प्रभु के जन्म की झांकी भी बनाई है। सोमवार रात 12 बजे चर्च में कैरल और विशेष प्रार्थना के बाद जश्न की शुरूआत होगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live