अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 8 जनवरी 2023 (सोमवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन



दिनांक :- 08/01/2024
 दिन:- सोमवार
मास: - पौष 
  पक्ष :- कृष्ण
विक्रम संवत्त:-2080
शक संवत्त:-1945
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
काल - पूर्व
तिथि:- द्वादशी रा 09:13 तक।     
उपरांत:- त्रयोदशी 
नक्षत्र:- अनुराधा रा 07:55 तक।
उपरांत: ज्येष्ठा
योग: गंड द 46 प 52
करण:- कौलव द 06 प 12
 🌝चन्द्रमा राशि :- वृष्चिक आहोरात्र।
🌞सूर्योदय:- 06:47
 🌘🌞सूर्यास्त:- 05:13

आज -👉 पश्चिम यात्रा।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
👉 पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज राशियों का संभावित बोलचाल क्या कहता है।

मेष
आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी, इसीलिये बिना माँगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। आज आप कोई नया काम शुरू करने से बचें। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की गारन्टी न लें वरना नुकसान हो सकता है।

वृषभ
जॉब इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। आपके सामाजिक सम्पर्क मधुर होंगे। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कई आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे।

मिथुन
ऑफिस में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। एक साथ कई काम सम्भालने पड़ेंगे। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा। आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है।

कर्क
अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें। प्रेमी जन को आज मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी अच्छा प्रयोग कर सकते हैं। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द करेंगे।

सिंह
आप जिस काम को आसान मान रहे थे, वह आपको आज काफी परेशान करेगा। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी।

कन्या 
आज घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

तुला
कार्यक्षेत्र में विरोधी कमजोर पड़ते दिखायी देंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पूर्वार्ध में कर लेना हितकर होगा। आज आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुये नये कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

वृश्चिक
पुराने रुके हुये कार्य शुरू हो सकते हैं। नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ और सामन्जस्य में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं।

धनु
महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना हितकर होगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।

मकर
फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है। आपके खर्चों में कमी आयेगी। जॉब में मनोनुकूल काम मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी।

कुम्भ
आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे। ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी दोस्ती बढ़ सकती है। रुचि पूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे।। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।

मीन
आज आपको सकारात्मक बने रहना चाहिये। अपरिचित लोगों से ज्यादा तालमेल न बढ़ायें। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे। दोस्तों के साथ बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर चर्चा हो सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live