अपराध के खबरें

38 दिनों तक धनु-मेष राशि के लोगों को फायदा, ढैय्या और साढ़ेसाती वाले रखें सेहत का खास ध्यान

संव

अपनी ही राशि कुंभ में रहते हुए 17 फरवरी को शनि ग्रह अस्त होगा। साल में ऐसा एक बार ही होता है, इसलिए ये खगोलीय घटना ज्योतिष में काफी अहम मानी जाती है। 26 मार्च तक शनि अस्त रहते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेगा। साथ ही न्याय, कृषि, अध्यात्म और राजनीति पर भी शनि का असर रहेगा।
मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती है। वहीं, कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों पर शनि की ढय्या चल रही है। इन पांच राशि वालों को सेहत और न्यायिक मामलों में सावधान रहना होगा। इनके अलावा धनु और मेष राशि वालों को जॉब-बिजनेस में फायदा मिलेगा। वहीं, बाकी राशियों पर शनि का मिलाजुला असर रहेगा। शनि 17 फरवरी को शाम 6.50 से 26 मार्च सुबह 5.15 तक अस्त रहेंगे।

*शनि न्याय के कारण इसलिए ईमानदार लोगों को होगा फायदा*

कुंभ राशि में शनि के अस्त हो जाने से न्यायिक मामलों में ईमानदार लोगों को जल्दी ही न्याय मिलेगा। जो लोग नौकरी और बिजनेस में लगातार मेहनत कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। जिन्हें शनि की महादशा चल रही है, वो लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। कई राशि के लोगों को शनि के अस्त होने से फायदा भी मिलेगा। इसका कारण कुंभ राशि में शनि के साथ सूर्य का होना भी है। 

*जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा अस्त शनि का असर... (पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक)*

*मेष*: पदोन्नति के अवसर मिलेंगे, आय बढ़ेगी।
*वृष*: नौकरी-व्यवसाय संबंधी परेशानी, दुर्घटना से बचें।
*मिथुन*: कामों में कई तरह की रूकावट, बड़ों की सलाह मानें।
*कर्क*: सेहत संबंधी दिक्कत, धन लाभ होगा।
*सिंह*: दाम्पत्य सुख में कमी, वाणी पर संयम रखें।
*कन्या*: विरोधियों से सावधान रहें काम में मन लगाएं।
*तुला*: संतान को कष्ट, सेहत पर ध्यान दें। 
*वृश्चिक*: गलत आरोप लग सकते हैं, सावधान रहें।
*धनु*: धन लाभ के योग, उपलब्धि मिलेगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
*मकर*: धन लाभ, सेहत में सुधार के योग।
*कुंभ*: कर्ज न लें, आय में कमी।
*मीन*: खर्च में कटौती करें, विवादों से बचें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live