अपराध के खबरें

जानिए होलिका दहन तक आठ दिनों में राशि अनुसार कौन-कौन से शुभ काम कर सकते हैं

संवाद 

 होलाष्टक यानी होली से पहले के आठ दिन। इन आठ दिनों में विवाह, जनेऊ, मुंडन जैसे शुभ कार्य के मुहूर्त नहीं होते हैं, लेकिन होलाष्टक में पूजा-पाठ, नदी स्नान और तीर्थ दर्शन करने का महत्व काफी अधिक है।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, होली से पहले के आठ दिनों में भक्त प्रहलाद ने कई यातनाएं भोगी थीं, लेकिन विष्णु जी की कृपा से प्रहलाद सभी समस्याओं को पार कर गया था। ये समय भक्ति के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अगर इन दिनों में राशि अनुसार शुभ काम करें तो कुंडली से जुड़े कई दोष शांत हो सकते हैं। यहां जानिए होलिका दहन तक राशि अनुसार कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं...

मेष और वृश्चिक राशि - इन राशियों का स्वामी मंगल है। मंगल की पूजा शिवलिंग रूप में की जाती है, इसलिए मेष और वृश्चिक राशि के लोग रोज सुबह शिवलिंग पर लाल गुलाल और लाल फूल चढ़ाना चाहिए। मंगल के मंत्र ऊँ अं अंगारकाय नम: का जप कम से कम 108 बार करें।

वृष और तुला राशि- इन दो राशियों का स्वामी शुक्र ग्रह है। ये लोग रोज जरूरतमंद लोगों को दूध का दान करें। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। शुक्र ग्रह के मंत्र ऊँ शुक्राय नमः का जप करें।

मिथुन और कन्या राशि - ये दोनों बुध ग्रह की राशियां हैं। ये लोग बुध ग्रह के लिए हरे मूंग का दान करें। गणेश जी के ध्यान के साथ दिन की शुरुआत करें। बुध के मंत्र ऊँ बुधाय नम: का जप करें।

कर्क राशि- इस राशि का स्वामी चंद्र है। शिव जी की पूजा से चंद्र से जुड़े कुंडली के दोष शांत होते हैं। कर्क राशि के लोग रोज सुबह शिवलिंग पर जल-दूध चढ़ाएं। शिव जी के मस्तक पर विराजित चंद्र देव की पूजा करें। ऊँ सों सोमाय नमः मंत्र का जप करें।

सिंह राशि- इस राशि का स्वामी सूर्य है। सूर्य नौ ग्रहों का राजा है। इस ग्रह के दोष दूर करने के लिए रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जप करें।

धनु और मीन - ये दो राशियां गुरु ग्रह की हैं। गुरु ग्रह की पूजा भी शिवलिंग रूप में की जाती है। गुरु ग्रह के लिए बेसन के लड्डू का दान करें। शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं। ऊँ गुरुवे नमः मंत्र का जप करें।

मकर और कुंभ - शनि ग्रह इन दो राशियों का स्वामी है। शनि ग्रह के लिए हर शनिवार तेल का दान करें। शनिदेव का तेल से अभिषेक करें। ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जप करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live