अपराध के खबरें

बेगूसराय में गिरिराज सिंह का भारी विरोध:ग्रामीणों ने लगाए ‘गिरिराज सिंह गो बैक’ के नारे

संवाद 

बेगूसराय में एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का लोगो ने जमकर विरोध किया. लोग काला झंडा लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विरोध करने के लिए एकत्रित हुए थे. लेकिन गनीमत ये रही कि विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का काफिला दूसरे रूट से निकल गया. लेकिन लोगों के द्वारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुर्दाबाद गो,बैक के नारा लगाया गया. मामला बछवाड़ा प्रखंड के दियारा क्षेत्र के दादुपुर पंचायत के श्रवण टोल का है. जहा बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज जनसंपर्क के दौरान दादुपुर जाने वाले थे. जहां युवाओं ने हाथ में काला झंडा लेकर गिरिराज सिंह मुर्दाबाद और गिरिराज सिंह वापस जाओ के नारे लगाते रहे.दरअसल, पूरा मामला बछवाड़ा प्रखंड के दियारा इलाके के दादुपुर पंचायत स्थित श्रवण टोला की है। जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसंपर्क के दौरान दादुपुर जाने वाले थे। गिरिराज सिंह के आने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में युवा हाथ में काला झंडा लेकर इकट्ठा हो गए और गिरिराज सिंह मुर्दाबाद और गिरिराज सिंह वापस जाओ के नारे लगाने लगे।विरोध प्रदर्शन कर रहे युवकों का कहना है था कि गिरिराज सिंह इसी सड़क से गुजरने वाले थे लेकिन पता चलने के बाद दूसरे रास्ते से चले गए। उनका कहना था कि चुनाव जीतने के बाद बेगूसराय सांसद ने दियारा क्षेत्र के लिए कोई काम नही किया। दियारा क्षेत्र के सड़क की हालत भी काफी जर्जर है। दियारा क्षेत्र से वोट बार-बार दिया जाता है लेकिन इस इलाके में विकास का नहीं हुआ। 2019 में गिरिराज सिंह इस इलाके में आए थे और विकास करने का वादा किया था लेकिन जीतने के बाद इस इलाके में कभी लौटकर वापस नहीं आए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live