अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 23 अगस्त 2021( सोमवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

23/08/2021, सोमवार।
भाद्रपद मास ,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
वर्षा ऋतू, सौम्य गोल:, याम्यायनम, उत्तरे काल:,

प्रतिपदा तिथि दि 04:28 तक,
उपरांत द्वितीया तिथि आरंभ।
शतभीषा नक्षत्र रा 08:40 तक,
उपरांत पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कुंभ राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:36, सूर्यास्त 06:24,

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।

वृषभ
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूजी लगानी पड़ सकती है।

मिथुन
क्या करूं, क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

कर्क
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें।पेट सम्बन्धित रोग संभव हैं। समय कम है, ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जावें। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्नता होगी।

सिंह
जो करना चाहिए, वो करिये। फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

कन्या
कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य भी पूरे नहीं हो सकेंगे।उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

तुला
अपने वाक्चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

वृश्चिक 
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, दूसरों को बदलने की कोशिश न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना लाभदायक होगी।

धनु
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई हेै। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करे अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

मकर
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें, व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूजी निवेश कर दें,शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कुम्भ
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

मीन
 धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेवें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live