अपराध के खबरें

बिहार में 259 नगर निकायों के लिए मई में एक साथ होंगे चुनाव, 15 मार्च तक जारी होगा अधिसूचना

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :- नगर निकाय के चुनाव इस बार अलग पैटर्न पर होगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर अध्यादेश के पास सरगर्मी तेज हो गई है वजह है कि इस बार पार्षद नहीं बल्कि जनता ही मुख्य व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेंगी। वर्तमान 142 नगर निकायों का कार्यकाल जून 2022 में खत्म हो रहा है ऐसे में पुराने 142 और नए 117 सहित कुल 259 नगर निकायों का चुनाव एक साथ कराए जाएंगे इसको लेकर राज्य सरकार का स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है वर्तमान सुबह में अट्ठारह नगर निगम 83 नगर परिषद व 158 नगर पंचायत की अधुसूचित है। फिलहाल पूर्ण गठित नए निकायों के सीमांकन का काम पूरा हो चुका है जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा वाडो का सीमांकन कर उसका प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग को भेज दिया गया है जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है सूत्रों के माने मई में हर हाल में चुनाव संपन्न करा दिया जाएगा वही अधिसूचना 5 मार्च से लेकर 15 मई के बीच में जारी कर सकती है। आपको बता दें नए नगर निगम में सासाराम, मोतिहारी सीतामढ़ी, बेतिया,मधुबनी ,समस्तीपुर है। मिथिला हिंदी न्यूज़ के पर्याप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम के मामले में दस लाख से अधिक आबादी होने पर हर 75 हजार की आबादी में एक वार्ड बनाया गया है 5 से 10 लाख आबादी वाले नगर निगम में 50 हजार पर जबकि 2 से 5 लाख आबादी वाले नगर निगम में 25 हजार की आबादी पर 1 वाट का गठन हुआ है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live