अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 26 फरवरी 2022(शनिवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

26/02/2021, शनिवार।
फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत् 1943,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, दक्षिणे काल:,

दशमी तिथि दि 08:42 तक, उपरान्त एकादशी तिथि आरम्भ।
मूल नक्षत्र दि 08:51 तक, उपरान्त पूर्वाषाढ़ नक्षत्र आरम्भ।
योग सिद्धि द 32 प 58,
करण भद्रा द 06 प 00,
चंद्रमा धनु राशि में अहोरात्र,
सूर्योदय 06:18, सूर्यास्त 05:42,
दिन का राहु काल - प्रा 06:19 से 07:45 तक, इसके बाद दि 01:26 से 02:51 तक, इसके बाद दि 04:06 से 05:41 तक।

आज -स्वामी दयानंदसरस्वतीजयंती, भद्रा 06। 00यावत्, शिववास: दि 08:42 ऊपरि।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण!

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
इस राशि के लोग आज परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। तिल का दान करें। 

वृष
परिवार में रुका कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ व पालक खिलाएं। तिल व मूंग का दान करें।

मिथुन
आज जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

कर्क
चन्द्रमा खष्ठम व गुरु अष्टम है। जॉब में लाभान्वित होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।

सिंह
व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कन्या
व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। एकाएक धार्मिक यात्रा की स्थिति आ सकती है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

तुला
आज बेवजह के विवादों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। आज बड़े भाई की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक
द्वितीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज आप हनुमानबाहुक का पाठ करें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें।

धनु
तृतीय गुरु व इस राशि में स्थित सूर्य व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। लाल व पीला रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर
आज जांब में कोई नवीन दायित्व मिल सकता है। इस राशि के शनि व द्वादश चन्द्र गोचर जॉब के लिए बेहतर है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मूंग का दान करें।

कुंभ
आज सूर्य व गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश रहेगा। भगवान शिव जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। काले वस्त्र व तिल का दान करें।

मीन
आज जॉब में विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। ज्यादा यात्रा ना करें। पीला व लाल रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 18 बार पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live