अपराध के खबरें

महाशिवरात्रि 2023: जी-20 थीम पर निकली महादेव की अनोखी बारात, भूत-प्रेतों सहित सैंकड़ों खास बाराती हुए शामिल

संवाद 


आज देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया रहा है। बता दें कि महाशिवरात्रि का पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास की त्रयोदशी तिथि को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी।

इस दिन भक्त शिवालयों में जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन देशभर में भगवान भोलेनाथ की विभिन्न अनोखी और अद्भूत झाकियां सजाई जाती है। 

इस महाशिवरात्रि पर आज वाराणसी में भी अनोखी शिव बारात निकाली जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर G20 के विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। शिवजी की बारात जी-20 की थीम पर निकाली जा रही है। भगवान शिव पहली बार बारातियों के साथ बरसाने की होली खेल रहे हैं।

आधी रात को जयमाला के साथ खत्म होगा समारोह

महाशिवरात्रि के मौके पर आज शानदार नजारा देखने को मिलेगा। आज सुबह 7:30 बजे शुरू हुई यह बारात 18 घंटे तक चलेगी। इस अनोखी बारात का समापन आधी रात को जयमाला समारोह के साथ किया जाएगा। इसकी झांकी पूरी दुनिया के लिए लाइव प्रसारित होगी। इस आयोजन के लिए शिव बारात नाम की एक वेबसाइट के साथ-साथ फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया पेज भी बनाए गए हैं।

हाथी-ऊंट,भूत-प्रेत, बेताल सहित सैंकड़ों बाराती होंगे शामिल

भगवान शिव की शोभायात्रा में करीब 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं हिस्सा ले रहे है। 100 से ज्यादा झांकी होगी। इसमें 150 सपेरे, 100 बंदर, हाथी, घोड़े, ऊंट, बैल, गाय, भूत-पिशाच, ढोल वादक, बैंडबाजे, औघड़, नागा, जिन्न, साधु, पहलवान, खिलाड़ी, कवि, साध्वी, प्रोफेसर, लेखक भाग ले रहे है। संगीतकार, कहानीकार, भोजपुरी सितारे और विदेशी कलाकार शोभायात्रा में नजर आएंगे।

गंगा-जमुनी संस्कृति की झलक
भोले नाथ की इस अनोखी बारात के मुख्य आयोजक दिलीप कुमार सिंह कर रहे है। 

इस शोभा यात्रा में प्रसिद्ध कवि पंडित सुदामा प्रसाद तिवारी दूल्हा बने है। वहीं बदरुद्दीन अहमद पार्वती की भूमिका में हैं। शिव बारात काशी की गंगा-जमुनी संस्कृति को जी-20 देशों और दुनिया को दिखाएगी। जुलूस में हर धर्म के लोग, जोगी, साधु, सिख गुरु और मौलवी भी शामिल होंगे। इस खास मौके पर भांग और ठंडाई का प्रसाद ग्रहण सभी नाचते हुए नजर आएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live