अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 29 दिसंबर 2023 (शुक्रवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन


दिनांक :- 29/12/2023
 दिन:- शुक्रवार
मास -पौष
 पक्ष - कृष्ण
  :- ऋतू - हेमंत
विक्रम संवत्त:-2080
शक संवत्त:-1945
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
 ऋतू:- हेमंत
काल - पूर्व
तिथि:- द्वितीया प्रा 07:01 तक            
उपरांत:- तृतीया
नक्षत्र:- पुष्य रा 02:42 तक।
उपरांत: - अश्लेषा
योग:- वैधृति द 49 प 22
करण:- गर द 00 प 29
 चन्द्रमा राशि :- कर्क राशि आहोरात्र।
सूर्योदय:-06:50
 सूर्यास्त:- 05:10
 दिन का राहु काल :-दि 09:25 से 12:01 तक।

आज -👉 पूर्वाषाढायां रवि: रा 02

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार क्या कहता है आज का संभावित राशि फल।

मेष राशि
 जातकों के लिए आज का दिन साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। किसी विपरीत परिस्थिति के चलते आज आपके जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के सेहत की चिंता से मन परेशान रहेगा। आपने यदि पहले किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। जिसके बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशि
 आज का दिन कोई बड़ी समस्या लेकर आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष आपसे कुछ चीजों की फरमाइश कर सकती है। नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में यदि टीम वर्क अपनाकर काम करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जिम्मेदारी में वृद्धि होने से जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों को सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा आपके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा सकता है।

मिथुन राशि
 दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि आप सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते हैं तो आप अच्छा नाम कमा सकते है। नौकरी कर रहे जातकों को साथ में किसी साइड बिजनेस भी करना होगा। अन्यथा आपको परिवार के भविष्य की चिंता सताती रहेगी। यदि कोई संपत्ति खरीदने का सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है।

कर्क राशि
दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा, अन्यथा वह आपके लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है। आज के दिन किसी को भी सलाह देने से बचें। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकतीहै। जिससे आपके ऊपर काम की अधिकता होगी और मन चिड़चिड़ा रहेगा।

सिंह राशि
 जातकों का आज का दिन सकारात्मक परिणाम से भरपूर रहेगा। यदि संतान से किसी बात को लेकर बहस चल रही थी तो आज आप उस पर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, लेकिन बावजूद इसके आपको अपने अधिकारियों से डांट सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि
आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशान करने वाला रहेगा। आज आपका कोई खास मित्र आपसे मदद मांगने आ सकता है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। माता पिता के लिए कोई उपहार ले कर जाएंगे, जिससे वह आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

तुला राशि
 आज का दिन असमंजस से भरा रहेगा। आज के दिन आपको घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। पिछले काफी समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होने की संभावना है। आज आप आधयात्म के प्रति अग्रसर रहेंगे। भाई बहनों से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।

वृश्चिक राशि
 जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे जातक आज अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातक मेहनत और लग्न से कार्य करके अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। घर पर चल रहे कलेश को आप समाप्त करने में कामयाब रहेंगे, जिसके बाद से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु राशि
 आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। संतान की तरक्की होती देख आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। यदि आपका किसी से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है। आज के दिन आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है, अन्यथा जीवन अस्त व्यस्त हो सकता है।

मकर राशि
 दिन उत्तम रहेगा। नौकरी कर रहे जातक अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अभी रुकना बेहतर रहेगा। पूर्व में की गई गलती का आपको आज पछतावा हो सकता है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला प्रकाश में आने से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को नई चुनौतियां मिल सकती हैं।

कुंभ राशि
 जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, मन प्रसन्न रहेगा। घर पर किसी पूजा पाठ या भजन-कीर्तन का आयोजन करा सकते हैं। पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

मीन राशि
 नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई नए पद की प्राप्ति होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे जातक कोई नया फॉर्म भर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। यदि किसी संपत्ति में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो बेधड़क कर लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live