अपराध के खबरें

राजनीति में नहीं आएंगे विकास वैभव ना ही लड़ेंगे चुनाव

 लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के आह्वान पर 50000 से अधिक लोग जीडी कॉलेज बेगूसराय आये। लघुवादों से दूर रहकर बिहार निर्माण का संकल्प लिया।


अनूप नारायण सिंह 

युवाओं का दिनकर की जन्मभूमि से शंखनाद 
हुआ। किस प्रकार से युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो इस गम्भीर मुद्दे पर आज बिहार में सबसे ज्यादा चिंतनशील लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान है। इसका असर यह हुआ है कि राष्ट्र निर्माण के लिए बिहार के युवा प्रेरित होने लगे हैं। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के मार्गदर्शक आईपीएस विकास वैभव की प्रेरणा से अब तक 75000 लोग वाट्स अप के माध्यम से जुड़ चुके हैं। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के द्वारा अब तक 35 जिलों में लगभग 1000 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका हैं। इसी श्रृंखला में रविवार को जीडी कॉलेज बेगूसराय में लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के माध्यम से नमस्ते बिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहली बार मुक्त आकाश में बृहत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेगूसराय के सभी प्रखण्डों के सभी पंचायतों से लोग जीडी कॉलेज आएं। ऐसा अनुमान किया जा रहा है कि लगभग 55 हजार लोगों की भीड़ ने गगनभेदी नारे के साथ आईपीएस विकास वैभव का उत्साह बढ़ाया। पहली बार किसी सामाजिक अभियान के माध्यम से इतने बृहत पैमाने पर जन जागृति का प्रयास किया गया। लघुवादों से दूर रहकर, लोगों को नव बिहार निर्माण का संकल्प दिलाने की शुद्ध विचारों को व्यक्त करने के कारण और लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान से प्रभावित होकर करोड़ो लोगों का समर्थन विकास वैभव को बिहार में मिलने लगा हैं। हजारों युवा जीडी कॉलेज बेगूसराय हाथों में तिरंगा झंडा लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। अपनी मातृभूमि के प्रति संवेदनशील प्रतिबद्धता के साथ युवाओं को मात्र तीन ही अवसरों पर इस तरह भारतीय तिरंगे के साथ देखा जाता हैं। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और भारतीय टीम का क्रिकेट मैच, इन तीन अवसरों पर देश के लोग अपनी मातृभूमि के साथ खड़े और उत्साहित दिखाई देते हैं। बेगूसराय के लोगों की आंखे कार्यक्रम के दौरान आईपीएस विकास वैभव पर टिकीं दिखी। सभा स्थल पर मौजूद कई लोगों ने कहां कि आईपीएस विकास वैभव बिहार निर्माण का नेक प्रयास कर रहे है। इसलिए, हम सब उनको सुनने आएं हैं। और, हम सब को उम्मीद हैं कि बिहार के पुराने गौरव को वापस लाने में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विकास वैभव ने सभा स्थल पर मौजूद लोगों को मैं बदलूंगा बिहार, मैं करूंगा अपने पूर्वजों की भूमि का पुनरुद्धार का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जब तक हम लघुवाद के नाम पर एक दूसरे के टांगों को खींचते रहेंगे बिहार का विकास संभव नहीं हो सकता है। इसलिए, संघर्ष नहीं सहयोग की नीति को अपनाना होगा। विकास वैभव द्वारा दिए गए संकल्प से सम्पूर्ण सभा स्थल गुंजायमान हो गया। इसके पूर्व जीरो माइल पर जैसे ही विकास वैभव का काफिला पहुंचा हजारों युवाओं द्वारा पूर्ण गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। काफिला सुबास चौक होते हुए हर हर महादेव में बढ़कर 5000 के आस पास हो गया। हजारों युवाओं के साथ आईपीएस विकास वैभव का काफिला जीडी कॉलेज बेगूसराय के प्रांगण में पहुंचा। मंच पर लगभग बिहार से आएं 50 सम्मानित सदस्यों ने विकास वैभव का स्वागत किया। 5000 युवा अंकित, प्रियम, ब्रजेश, रणधीर, मृणाल और कैलाश सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र कवि दिनकर के घर की मिट्टी से विकास वैभव को तिलक लगाया। 6000 के आस पास महिलाएं और छात्राएं भी सभा स्थल पर मौजूद रहीं। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के स्टेट कोर्डिनेटर राहुल कुमार सिंह ने कहां कि बिहार के जेल में सबसे ज्यादा 18 से 30 वर्ष के युवा कैदी हैं। बिहार के युवा भटक रहे हैं। यह चिन्तन का विषय है। युवाओं के भविष्य के लिए लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान साकारात्मक भूमिका में हैं। और, एक ईमानदार प्रयास कर रहा हैं। कार्यक्रम का स्वागत भाषण बेगूसराय लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के मुख्य कोर्डिनेटर प्रभाकर कुमार राय ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर पल्लवी विश्वास ने किया। फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य अनूप नारायण सिंह इंजीनियर कुमार राहुल विकास शाही सतीश गांधी एके झा कौस्तुभ कुमार शिवेश कुमार रोहित कुमार रुबान मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर सत्यजीत कुमार सिंह भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर प्रमुख कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live