अपराध के खबरें

बॉलीवुड में बड़ी पहचान बना रही छपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल

अनूप नारायण सिंह
ऋषिका सिंह चंदेल एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो टेलीविज़न सीरियल में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
उनका जन्म बिहार के छपरा में सारण नामक एक छोटे से गांव में हुआ था।
ऋषिका सिंह चंदेल ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही अपने दोस्तों के कहने पर बिहार के छपरा में आयोजित होने वाले “ब्यूटी ऑफ बिहार” प्रतियोगिता में भाग लिया और उस प्रतियोगिता की विनर बनी। इस प्रतियोगिता में विनर घोषित होने के बाद उन्हें दूरदर्शन चैनल से ऑफर आने लगे और उन्होंने दूरदर्शन के कई शो में काम भी किया। इसके बाद उन्हें बिहार के ज़ी पुरवैया चैनल के कई सारे शो में देखा गया। कुछ सालों तक इस चैनल में काम करने के बाद वर्ष 2017 में ऋषिका सिंह मुंबई चली गई।
वर्ष 2017 के दूरदर्शन टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “कलेक्टर बहू” के कई एपिसोड में ऋषिका ने साक्षी के रूप में काम किया।ऋषिका सिंह चंदेल ने टीवी सीरियल कलेक्टर बहू में काम करने के बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक प्रसिद्ध टीवी सीरियल में काम किया जिसमें “दुलारी (2017)”, “गोतिया, “सीआईडी (2017)”, “सावधान इंडिया (2018), “बस एक चाँद मेरा भी (2018)”, “क्राइम पेट्रोल (2018)”, “भाभी जी घर पर हैं (2018)”, “विद्या (2019)”, और “नई सोच (2019) जैसे टीवी सीरियल शामिल हैं।
ऋषिका सिंह चंदेल बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं।
ऋषिका सिंह को टीवी सीरियल के आलावा कई TV commercials में भी देखा गया जिसमें टाटा कैपिटल और Snapdeal जैसे TV commercials शामिल हैं।
वर्ष 2020 में दूरदर्शन टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “नई सोच ” में ऋषिका सिंह ‘दामिनी’ का मुख्य किरदार में नजर आईं। यह धारावाहिक शो किसानों के लिए सरकारी योजनाओं पर आधारित है। इसके आलावा उन्हें वर्ष 2019 के कलर्स टीवी शो “विद्या” में नेगेटिव रोल में देखा गया।
वर्ष 2020 में एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक शो “जय संतोषी माँ” में ऋषिका सिंह चंदेल ‘माता सीता’ के रूप में नजर आ रही हैं। उनके द्वारा माता सीता का निभाया गया किरदार लोगों को खूब पसंद आया।
ऋषिका सिंह चंदेल एक फिटनेस फ्रीक हैं और वो नियमित रूप से जिम किया करती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live